अयोध्या 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[19/04, 16:25] Basudev Yadaw Ayodhya: *NH-227B (चौरासी कोसी परिक्रमा पथ) पर रातों-रात गायब हो रहे पेड़*
*करोड़ों के राजस्व नुकसान का आरोप*
अयोध्या।
राष्ट्रीय राजमार्ग 227B (चौरासी कोसी परिक्रमा पथ) के एलायमेंट एरिया में आने वाले निजी मिश्रित वृक्षों के संदिग्ध तरीके से रातों-रात गायब होने का मामला सामने आया है। इस घटना से राज्य सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान की आशंका जताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, वन निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी किए जाने के बावजूद अभी तक ठेकेदारों को वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया गया है। इसी कारण अधिकृत रूप से पेड़ों की कटाई नहीं हो पा रही है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों का आरोप है कि एनएचआई से जुड़े कुछ कर्मी रात के अंधेरे में भारी मशीनों की मदद से इन पेड़ों को उखाड़कर औने-पौने दामों में बेच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह पूरा काम बेहद गोपनीय तरीके से किया जा रहा है, जिससे सरकारी राजस्व को सीधा नुकसान पहुंच रहा है। मामले को लेकर जब वन विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला वन निगम से संबंधित है और वन विभाग की इसमें कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं है।
हालांकि, विभाग ने यह भी साफ किया कि किसी भी पेड़ की कटाई या स्थानांतरण के लिए विधिवत परमिट और निर्धारित शुल्क का सरकारी खजाने में जमा होना अनिवार्य है। यदि बिना अनुमति या बिना शुल्क जमा किए पेड़ों को काटा या हटाया जाता है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस पूरे प्रकरण ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और इस अवैध कटान पर कब तक रोक लग पाती है।
[19/04, 16:25] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर ATS और CISF की मॉकड्रिल। आतंकियों की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट को घेरा, बम स्क्वॉयड ने ली तलाशी, 2 डमी आतंकी पकड़े। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को पर रखने के लिए की गई मॉकड्रिल। मॉकड्रिल में डमी आतंकवादियों को पकडने के लिये सीन किया गया रिक्रिएट।
[19/04, 16:25] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या।
राम नगरी में संत को जान से मारने की धमकी,
तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर को धमकी भरा कॉल,
लश्कर-ए-तैयबा के नाम पर दी गई धमकी,
हिंदू राष्ट्र की बात बंद करने की दिया चेतावनी, कालर ने कहा कि कहीं भी रहोगे ढूंढकर मार देंगे,
जगद्गुरु परमहंस का दावा है की धमकी देने बम से उड़ाने की भी दिया धमकी,पीड़ित संत ने कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी,
अयोध्या कोतवाली में दिया तहरीर,पुलिस जांच में जुटी।
[19/04, 16:25] Basudev Yadaw Ayodhya: ✍️
*बैती कलां गांव में लगी अज्ञात कारणों से आग*
अयोध्या।
बीकापुर तहसील क्षेत्र के बैती कलां गांव में लगी अज्ञात कारणों से आग। कई बीघा गेहूं की फसल हुई जलकर हुई राख। आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच आग बझाने में लगी। बड़े पैमाने पर खड़ी फसल के नुकसान का अनुमान। नायब तहसीलदार रामखेलावन मौके पर।
[19/04, 16:25] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्य। महानगर में भाजपा संगठन के “बस्ती संपर्क अभियान” के अंतर्गत सीता कुंड वार्ड परिक्षेत्र में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने सहभागिता निभाई। उनके साथ महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वार्ड पार्षद ने घर-घर जाकर आमजन से संवाद स्थापित किया। इस दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाई गई।
देखें तस्वीर 👇👇👇
[19/04, 16:25] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
*बीकापुर तहसील क्षेत्र के रजौरा गांव में लगी अज्ञात कारणों से लगी आग का मामला।*
ग्रामीण व फायरब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया काबू।मौके पर नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला ने बताया लगभग 14 बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक।रजौरा क्षेत्र के लेखपाल व राजस्व निरीक्षक कर्मचारी सहित मौके पर पहुंच कर स्थल का किया निरीक्षण।

More Stories
लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ19 अप्रैल 26*: लखनऊ में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की अहम बैठक
वाराणसी 19 अप्रैल 26*प्राण प्रतिष्ठा पर निकली शिव शोभा यात्रा,शिव मय हो उठा समूचा क्षेत्र