September 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उन्नाव20 सितंबर 26*डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन

उन्नाव20 सितंबर 26*डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन

उन्नाव20 सितंबर 26*डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन

उन्नाव। उन्नाव में आयोजित डेडलिफ्ट चैंपियनशिप-2026 में जिले के विभिन्न जिम एवं फिटनेस संस्थानों से पहुंचे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के अलग-अलग आयु एवं भार वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

66 किग्रा सब-जूनियर वर्ग में वैभव सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। करण सिंह दूसरे, जबकि नैतिक पटेल तीसरे स्थान पर रहे।

66 किग्रा जूनियर वर्ग में दीपक यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संकल्प यादव दूसरे और गौरव तीसरे स्थान पर रहे।

66 किग्रा सीनियर वर्ग में वैभव सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। करण सिंह दूसरे तथा पुष्पेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। वहीं मोहम्मद मोहसिन चौथे और अंकुश पांचवें स्थान पर रहे।

66 किग्रा मास्टर वर्ग में अमित पुष्कर ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इसी क्रम में 74 किग्रा सब-जूनियर वर्ग में कुणाल शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुराग वर्मा दूसरे और राज विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहे। राज पटेल चौथे, अर्पित सिंह चौहान पांचवें तथा साहिल्या विश्वकर्मा छठे स्थान पर रहे।

74 किग्रा जूनियर वर्ग में नितिन तिवारी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अनुज यादव दूसरे स्थान पर रहे।

वहीं 74 किग्रा सीनियर वर्ग में कुणाल शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुराग वर्मा दूसरे तथा कुलदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। आकाश चौथे और अमित पाल पांचवें स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों और आयोजकों में उत्साह का माहौल बनाया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर उन्नाव में पावरलिफ्टिंग एवं डेडलिफ्ट खेल को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह सनी ने उपस्थित होकर नवगठित जिला एसोशिएशन और बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को पहली बार जिले में आयोजित शानदार ढंग से आयोजित चैंपियनशिप के लिए बधाइयां देते हुए कहा कि पॉवरलिफ्टिंग और डेड लिफ्ट के खिलाड़ियों के लिए हर संभव मदद के लिए तैयार रहूंगा। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू ने खिलाड़ियों के बुलंद जज़्बे की प्रशंसा करते हुए ऐसी चैंपियनशिप को और ज्यादा बड़े रूप में भविष्य में आयोजित कराने की बात कही। नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी राहुल शुक्ला, अध्यक्ष राम जन्म सिंह, प्रेसीडेंट शिवम सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ द्विवेदी, प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ मनीष सेंगर, उपाध्यक्ष स्वामी दयाल सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी प्रतीक त्रिपाठी, राहुल कश्यप आदि ने सभी निर्णायकों और सहयोगियों को सम्मानित किया।

Taza Khabar