कानपुर नगर 19 अप्रैल 26*गुमशुदा महिला की तलाश में गंगाघाट पुलिस की सराहनीय पहल, जगह-जगह लगाए पोस्टर*
कानपुर नगर *थाना गंगाघाट पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए लापता महिला की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू किया पुलिस ने महिला के फोटो और हुलिया के साथ तलाश पोस्टर जारी कर आमजन से मदद की अपील की है।
कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र से 30 वर्षीय प्रीती पत्नी धर्मेन्द्र 25 मार्च 2025 से लापता हैं। प्रीती घर से बिना बताए निकली थीं। आखिरी बार उन्हें पीली साड़ी, ऑरेंज ब्लाउज, पैरों में चांदी की पायल और लेडीज चप्पल में देखा गया था। कद 5 फुट 2 इंच और रंग गोरा है।
*पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर*
परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिलीप प्रजापति, प्रभारी निरीक्षक थाना गंगाघाट और एएसपी/क्षेत्राधिकारी नगर ने अपने मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए हैं। कोई भी व्यक्ति महिला के बारे में सूचना इन नंबरों पर दे सकता है: 7905114045, 9454404366, 8081211183, 9454401526।
*संवेदनशीलता से जुटी पुलिस*
गंगाघाट पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। आमतौर पर गुमशुदगी के मामलों में पोस्टर जारी कर जनता को जोड़ना पुलिस की सकारात्मक पहल मानी जा रही है। पुलिस टीमें महिला के संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही हैं और सोशल मीडिया पर भी फोटो शेयर की जा रही है।
थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि प्रीती को जल्द सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अगर महिला कहीं दिखे तो तुरंत नजदीकी थाने या दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।

More Stories
सुल्तानपुर 19 अप्रैल 26*सुल्तानपुर पुलिस का अनूठा अंदाज, हिस्ट्रीशीटर को थाने में बुलाकर दिलाई गई सामूहिक शपथ
अयोध्या 19 अप्रैल 26*भगवान परशुराम जी का जीवन प्रेणाश्रोत…..राम चन्द्र यादव
लखनऊ19-04-2026*लखनऊ भूलेख पोर्टल के माध्यम से डिजिटल भूमि अभिलेख सुविधा का शुभारंभ*