पूर्णिया बिहार 19 अप्रैल 26* डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर धमदाहा में रातभर चला वाहन चेकिंग अभियान:
11 थाना क्षेत्रों में कसी नकेल, 1.16 लाख का जुर्माना वसूला*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक
*पूर्णियां बिहार।* जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर 18 अप्रैल की देर रात धमदाहा अनुमंडल में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा श्री अनुपम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धमदाहा और संबंधित थानों की संयुक्त टीम ने धमदाहा, मीरगंज, भवानीपुर, रुपौली, बी० कोठी, टीकापट्टी, रघुवंश नगर, बलिया, मोहनपुर, अकबरपुर सहित अनुमंडल के विभिन्न स्थलों पर देर रात तक सघन जांच की।
जांच के दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र और यातायात नियमों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। नियमों का उल्लंघन करने और दस्तावेज पूरे न होने पर संबंधित वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए कुल 1,16,100 रुपये की दंडात्मक राशि अधिरोपित की गई।
अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार आगे भी यह सघन वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि सभी कागजात पूरे रखें और यातायात नियमों का पालन करें, वरना कड़ी कार्रवाई तय है।

More Stories
लखनऊ23अप्रैल24*ऐसा क्यों है कि कुछ पुलिसकर्मियों की वजह से पूरा पुलिस महकमा बदनाम हो रहा है…?*
लखनऊ23 अप्रैल26**नगर निगम के आदेश पर राष्ट्रमार्ग पर लग रही सवारी ढोने वाले वाहन…*
लखनऊ24अप्रैल 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कुछ महत्वपूर्ण खबरें