April 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई19 अप्रैल 26*रुपए मांगने पर जेठ ने छोटे भाई की पत्नी को मारी गोली, पुलिस पर लापरवाही का आरोप,

हरदोई19 अप्रैल 26*रुपए मांगने पर जेठ ने छोटे भाई की पत्नी को मारी गोली, पुलिस पर लापरवाही का आरोप,

हरदोई19 अप्रैल 26*रुपए मांगने पर जेठ ने छोटे भाई की पत्नी को मारी गोली, पुलिस पर लापरवाही का आरोप,

महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती

हरदोई यूंपीआजतक रिपोर्टर अनिल गुप्ता

हरदोई में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है, जहां उधारी के रुपये मांगने पर जेठ ने छोटे भाई की पत्नी को गोली मार दी।महिला जब शौच के लिए जा रही थी,तभी आरोपी ने पीछा कर उस पर फायर झोंक दिया।गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।आरोप है कि इससे पहले भी महिला,उसके पति और मासूम बच्चे के साथ मारपीट हुई थी,लेकिन पुलिस ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की।पुलिस की इसी लापरवाही ने सनसनीखेज वारदात को जन्म दे दिया।

वारदात मझिला थाना क्षेत्र के कोरीगवां गांव की है।यहां के रहने वाले दीपू पुत्र रामभरोसे करीब 20 साल से दिल्ली में रह रहे थे और जून 2025 में गांव लौटकर अपना घर बनवाया।इसी दौरान उनके चचेरे भाई ब्रजेश पुत्र भगबन्नू ने उनसे जून में ही 50 हजार रुपये उधार लिए थे।कई बार मांगने के बावजूद आरोपी टालमटोल करता रहा।करीब 10 दिन पहले दीपू की पत्नी शिवानी (25) ने आरोपी ब्रजेश से रुपये वापस मांगे थे,जिस पर उसने जल्द रुपए लौटाने का आश्वासन दिया गया था।

आरोप है कि बीते 9 अप्रैल को रुपये मांगने पर ब्रजेश और उसके बेटे उमेश ने दीपू, शिवानी और उनके 4 वर्षीय बेटे दिव्यांशु के साथ मारपीट की थी।दीपू का आरोप है कि उसने घटना की शिकायत स्थानीय थाना पहुंचकर पुलिस से की लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।शनिवार सुबह शिवानी ने फिर पैसे मांगे जिस पर आरोपियों ने शिवानी और उसके बेटे दिव्यांशु से मारपीट की।बताया गया कि महिला शाम को शौच के लिए निकली थीं,तभी आरोपियों बृजेश और उसके बेटे उमेश ने पीछा कर उस पर गोली चला दी,जो शिवानी के दाहिने हाथ में लगी।वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।घायल महिला को डायल 112 की मदद से सीएचसी पिहानी में भर्ती कराया गया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मेडिकल कॉलेज पहुंचकर एडिशनल एसपी शाहाबाद सर्किल आलोक राज नारायण ने घायल महिला से बातचीत की और पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।उन्होंने बताया कि आरोपी पिता पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।