पूर्णिया बिहार 19 अप्रैल 26 आर एन शाह चौक मंदिर में डॉ. ए के गुप्ता की अगुवाई में चला सफाई अभियान*
*पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट | यूपी आज तक न्यूज़ चैनल*
*पूर्णिया, बिहार। 19 अप्रैल।* पूर्णिया के आर एन शाह चौक स्थित श्री राम जानकी महावीर मंदिर एवं मंदिर प्रांगण में ग्रीन पूर्णिया के संस्थापक और लाइन बाजार स्थित मां पंचा देवी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया,
इस सफाई मुहिम में ग्रीन पूर्णिया के दर्जनों सदस्यों ने श्रमदान कर अपनी अहम भूमिका निभाई, सदस्यों ने मंदिर के अंदर-बाहर पूरे उत्साह और खुशनुमा अंदाज में सफाई की, सफाई के बाद सभी ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की,
इस मौके पर ग्रीन पूर्णिया के संस्थापक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने सफाई मुहिम को बेहद सार्थक बताया,
उन्होंने जिलावासियों से सफाई के प्रति जागरूक होने की अपील की। साथ ही कहा कि हर व्यक्ति अपने घर में कम से कम एक पौधा जरूर लगाए, ताकि पूर्णिया हरा-भरा और स्वच्छ बने,
ग्रीन पूर्णिया के जनरल सेक्रेटरी रविंद्र कुमार साह ने भी इस सफाई मुहिम को बेमिसाल पहल करार दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर जैसे सार्वजनिक स्थलों को साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है,
मंदिर के पुजारी ने भी इस सफाई अभियान की सराहना की। उन्होंने ग्रीन पूर्णिया के संस्थापक डॉ. ए के गुप्ता को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की,

More Stories
लखनऊ 19 अप्रैल 26*आधी आबादी के मन मे विपक्ष के इस नारी विरोधी आचरण के बारे में भारी आक्रोश है – CM
हरदोई19 अप्रैल 26*रुपए मांगने पर जेठ ने छोटे भाई की पत्नी को मारी गोली, पुलिस पर लापरवाही का आरोप,
पूर्णिया बिहार 19 अप्रैल 26* डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर धमदाहा में रातभर चला वाहन चेकिंग अभियान: