April 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 17 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे...*

नई दिल्ली 17 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*

नई दिल्ली 17 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*

👇
*==============================*

 

*1* ‘बहुत राजनीति हो गई, आधी आबादी को उनके अधिकार मिलने चाहिए’; महिला आरक्षण विधेयक पर वोटिंग से पहले बोले PM मोदी

*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारीशक्ति वंदन अधिनियम पर संसद में मतदान होने से पहले अपने एक्स पोस्ट में कहा कि कहा कि सभी आशंकाओं और भ्रमों का समाधान किया जा चुका है। उन्होंने जोर दिया कि अब समय है महिलाओं को उनका अधिकार देने का और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाने का।

*3* राहुल बोले- ऑपरेशन सिंदूर-नोटबंदी का जादूगर पकड़ा गया, एनडीए बोला- यह पीएम का अपमान, स्पीकर ने कार्यवाही से विवादित हिस्सा हटाया

*4* संसद में राहुल के बयान पर हंगामा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- देश से माफी मांगें; ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र

*5* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे प्रधानमंत्री और देश की गरिमा के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना अनुचित है और इसकी घोर निंदा की जानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी आपत्ति जताते हुए कहा कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे नेता को इस तरह के शब्दों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के चुने हुए नेता हैं और उनके प्रति सम्मान बनाए रखना जरूरी है।

*6* राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि अगले 15 वर्षों तक जाति जनगणना का प्रतिनिधित्व से कोई संबंध न रहे। विपक्ष के नेता ने आगे कहा कि भाजपा को अपनी शक्ति में गिरावट का डर सता रहा है, सरकार भारतीय राजनीतिक मानचित्र को बदलने की कोशिश कर रही है

*7* ‘सरकार जो कर रही है वह राष्ट्रविरोधी कृत्य से कम नहीं’, राहुल ने कहा- हम इसे हराएंगे

*8* हरिवंश लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति बने, निर्विरोध चुने गए, पीएम मोदी बोले- सदन का उन पर गहरा भरोसा है

*9* संभल मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार ढहाई गई, अब बुलडोजर बाकी हिस्सों को तोड़ रहा; DM-SP पहुंचे, भीड़ को खदेड़ा

*10* हर जगह भारी जनसमर्थन’, उदयनिधि स्टालिन बोले- तमिलनाडु में डीएमके करेगी क्लीन स्वीप

*11* ट्रम्प का दावा- ईरान यूरेनियम सौंपने को तैयार, ईरानी मीडिया बोली- हवाई किले बनाना बंद करें; होर्मुज संकट पर आज 40 देशों की बैठक

*12* नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ी जांच शुरू, 7 पूर्व PM, 3 राष्ट्रपति, राजा की संपत्ति की जांच, 100 मंत्री अधिकारी भी दायरे में

*13* गर्मी के बीच राजस्थान में बारिश, ओले भी गिरे, यूपी के बांदा में पारा 44°C पार; मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में लू की चेतावनी

*14* सेंसेक्स 505 अंक चढ़कर 78,494 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी में भी 157 अंकों की तेजी, 24,354 पर पहुंचा; FMCG शेयरों में खरीदारी
*==============================*