प्रतापगढ़17 अप्रैल 26*भगवान परशुराम की जयंती समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए राष्ट्रीय परशुराम सेना ने कसी कमर*
राष्ट्रीय परशुराम सेना द्वारा परशुराम जन्मोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम का होगा आयोजन..
20 अप्रैल को शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा..
राष्ट्रीय परशुराम सेना द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के दिन 20 अप्रैल को कंपनी बाग प्रतापगढ़ से भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी ..
जो शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए पंडित मुनीश्वरदत्त उपाध्याय चौक ट्रेज़री चौराहा पर समापन आयोजित किया जाएगा।
इसके उपरांत भगवान परशुराम जी की महाआरती और महाप्रसादी कार्यक्रम रहेगा।
साथ ही 19 अप्रैल को परशुराम भगवान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर पट्टी में चौक पर भगवान परशुराम जी के प्रतीक 21 फिट के फरसे की स्थापना होगी।
कोहंडौर बाजार में सायं 4 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी ।
शाम को रानीगंज बाजार में स्थित भगवान परशुराम जी के मंदिर में भव्य दीपोत्सव आरती पूजन कार्यक्रम किया जाएगा ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने सभी सनातनियों से भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है ।

More Stories
मथुरा 9 सितंबर 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त को चोरी की मोटर साईकिल सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 9 सितंबर 26* चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।*
मथुरा 9 सितंबर 26* 05 अभियुक्तगण को चोरी की गई भैंस, एक गाड़ी , 3 अवैध हथियार व 25000/- रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*