भागलपुर 16 अप्रैल 26*भागलपुर विश्वविद्यालय में ABVP का प्रदर्शन, छात्रों की समस्याओं को लेकर प्रशासन पर साधा निशाना*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर के तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न शैक्षणिक और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया इस दौरान छात्रों ने करीब दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय के कामकाज को प्रभावित किया और कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ABVP के प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडे ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि कई दिनों से छात्रों की समस्याएं लंबित हैं लेकिन प्रभारी कुलपति इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं साथ ही मधेपुरा विश्वविद्यालय से जुड़े विवाद और एक करोड़ रुपये के भुगतान मामले पर भी स्पष्ट जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया वहीं छात्र नेता आशुतोष सिंह तोमर ने कुलपति की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए पारदर्शिता की मांग की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में अव्यवस्था बढ़ रही है और छात्रों को परेशान किया जा रहा है छात्रों ने नई शिक्षा नीति से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए कहा कि प्रमोटेड होने के बावजूद कई छात्र परीक्षा नहीं दे पा रहे हैं
प्रदर्शन के बाद पहुंचे रजिस्ट्रार ने छात्रों को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*चकबंदी कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा,पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश*
बांदा7अगस्त 26*24 घंटे गुजर जाने के पश्चात मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम**।
बांदा 7 अगस्त 26*तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को, कुचलकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा*