April 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 11 अप्रैल 26* अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले 03 तस्करो को किया गिरफ्तार ।*

मथुरा 11 अप्रैल 26* अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले 03 तस्करो को किया गिरफ्तार ।*

मथुरा 11 अप्रैल 26* अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले 03 तस्करो को किया गिरफ्तार ।*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

*मथुरा* दिनाँक 11.04.2026 को थाना रिफाइनरी व ए०एन०टी०एफ० आपरेशनल यूनिट आगरा जोन आगरा द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तगण 1. विजय सिंह पुत्र जनवेद सिंह निवासी रसुतपुर, फतेहाबाद जनपद आगरा उम्र करीब 35 वर्ष 2. आशीष सिंह पुत्र अटल सिंह निवासी बिजुलपुरा फतेहाबाद, जनपद आगरा उम्र 38 वर्ष 3. 01 महिला अभियुक्ता (कुल 03 अभियुक्तगण) को थाना रिफाइनरी से 200 कदम दिल्ली की ओर से आगरा की और सड़क पर समय करीब 14.45 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 154 ग्राम एमडीएमए (अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये), 01 टोयोटो ग्लैंजा कार सं० UP 80 FC 0777, कुल 15,920 रुपये व 03 मोबाइल फोन (सेमसंग व वन प्लस), फर्जी पुलिस पहचान पत्र, बैंक कार्ड और परिवहन में प्रयुक्त बैग व अन्य सामान बरामद किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण से गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रिफाइनरी पर मु०अ०सं० 106/2026 धारा 8/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम , पता व उम्र –*
1. विजय सिंह पुत्र जनवेद सिंह निवासी रसुतपुर, फतेहाबाद, जनपद आगरा
2. आशीष सिंह पुत्र अटल सिंह निवासी बिजुलपुरा, फतेहाबाद, जनपद आगरा
3. 01 महिला अभियुक्ता

*अभियुक्तगण की गिरफ्तारी का स्थान, दिनाँक व समय-*
थाना रिफाइनरी से 200 कदम दिल्ली की ओर से आगरा की और सड़क पर ।
दिनांक 11.04.2026 समय 14.45 बजे ।

*अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण*
1. 154 ग्राम अवैध MDMA (अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रूपये)
2. 01 टोयोटा ग्लैंजा कार (रजिस्ट्रेशन संख्या UP 80 FC 0777)
3. कुल 15,920/- रुपये,
4. 03 मोबाइल फोन (सैमसंग व वन प्लस),
5. फर्जी पुलिस पहचान पत्र,
6. बैंक कार्ड और परिवहन में प्रयुक्त बेग व अन्य सामान

*नोटः – अभियुक्तगण के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।*

*अभियुक्तगण उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
मु०अ०सं० 106/2026 धारा 8/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट
थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- सहायक पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी जयबिंद कुमार गुप्ता थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा ।
2- निरीक्षक हरवेन्द्र मिश्रा ए.एन.टी.एफ. ऑपरेशनल यूनिट आगरा जोन आगरा ।
3- व०उ0नि० विक्रांत तोमर थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा ।
4- म०उ०नि० मोनालिसा थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा ।
5- मु०आ० आशीष शुक्ला एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट आगरा जोन आगरा ।
6- मु०आ० वसीम अकरम एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट आगरा जोन आगरा ।
7- का० प्रेम नारायण एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट आगरा जोन आगरा ।
8- का० विशाल तोमर थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा ।

Taza Khabar