कौशाम्बी 11 अप्रैल 26*अझुवा सहित क्षेत्र में ओवरलोड बालू ट्रैक्टरों का आतंक,सड़कें जर्जर—प्रशासन मौन*
*कौशाम्बी* ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टरों का बेखौफ आवागमन थमने का नाम नहीं ले रहा है। कनवार, धुमाई और आसपास के इलाकों से लगातार गुजर रहे ये ओवर लोड भारी ट्रैक्टर न केवल सड़कों की सेहत बिगाड़ रहे हैं,बल्कि आम राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर बिना किसी रोक-टोक के दिन-रात दौड़ रहे हैं। इनकी वजह से सड़कों में दरारें पड़ रही हैं और कई स्थानों पर सड़कें धंसने लगी हैं।सबसे अधिक परेशानी दुपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को हो रही है,जिन्हें हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है गौरतलब है कि 3 मार्च को कनवार गांव में बनी नई सड़क पर एक ओवरलोड ट्रैक्टर के धंस जाने की घटना ने स्थिति की गंभीरता उजागर कर दी थी।ट्रैक्टर सड़क तोड़ते हुए नाले में जा धंसा था, जिसे बाद में पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने अपने गांव से ऐसे ट्रैक्टरों के आवागमन पर सख्त आपत्ति जताई।
ग्रामीणों के विरोध के चलते अब ट्रैक्टर चालकों ने नया रास्ता अख्तियार कर लिया है।कनवार गांव में प्रवेश करने से पहले ही ये ट्रैक्टर ग्रामीण मार्गों से होते हुए धुमाई रेलवे ओवरब्रिज के रास्ते बाईपास होकर हाईवे पहुंच रहे हैं।वहीं कुछ ट्रैक्टर अझुवा बस्ती के भीतर से होकर सीधे हाईवे में प्रवेश कर रहे हैं।सबसे हैरानी की बात यह है कि हाईवे के भोला चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद इन ओवरलोड वाहनों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।नतीजन,ये ट्रैक्टर बेखौफ होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ जाते हैं।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोडिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए।

More Stories
हरिद्वार30अगस्त26*2027 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा, अमन गर्ग ने की जनता से अपील
लखनऊ 30अगस्त 26* आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है,अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*