हमीरपुर ७ अप्रैल २६ * कुरारा के मीराबाई जू ० हा० स्कूल कुरारा में स्वर्ण शताब्दी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।
कुरारा से योगेंद्र द्विवेदी की खास खबर यूपीआजतक
हमीरपुर * आज नगर कुरारा के मीराबाई जू ० हा० स्कूल कुरारा में स्वर्ण शताब्दी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि श्री मनोज प्रजापति ( सदर विधायक) व विशेष अतिथि नगर पंचायत कुरारा अध्यक्ष श्रीमती आशारानी कबीर जी के करकमलों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया और पुष्प माल्यार्पण कर समारोह की शुरुआत की।
इसके उपरांत श्रीमती आशारानी कबीर जी ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन और जीवन के मूल्यों पर प्रेरणादायक संबोधन दिया।
इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार भी प्रदान किए।

More Stories
कानपुर नगर31जुलाई26*जब रक्षक ही सुरक्षित नहीं, तो विकास के दावे किस काम के,जिम्मेदारों की खामोशी कहीं कल किसी बड़े हादसे का पैगाम न बन जाए।*
भागलपुर31जुलाई26*महादेवपुर घाट पर पानी में बहते मिले अधेड़ व्यक्ति को डायल-112 टीम ने तत्परता से अस्पताल पहुँचाया
पूर्णिया बिहार 31 जुलाई 26 *SSP की जनसुनवाई में 40 फरियादियों को मिला न्याय,