अयोध्या ७ अप्रैल २६ * प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का भब्य उद्घाटन, विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने फीता काट कर किया
जनपद के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डेवढ़ी बाजार में शैलेन्द्र मिश्रा द्वारा स्थापित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का भब्य शुभारंभ
(बीकापुर अयोध्या)*वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान (एम.बी.बी.एस), सदस्य लोक लेखा समिति उत्तर प्रदेश, उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने औषध केंद्र का उद्घाटन कर संचालक को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
साथ ही साथ उन्होंने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना आम जनता, विशेषकर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है।
इस योजना के माध्यम से लोगों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे दवाइयों के बढ़ते आर्थिक बोझ से राहत मिल रही है।
विधायक ने बताया कि वर्तमान समय में देशभर में लगभग 18 हजार जन औषधि केंद्र संचालित हो रहे हैं, जो सस्ती एवं सुलभ दवाइयाँ उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत कर रही है, बल्कि जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रही है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
सभी ने नए जन औषधि केंद्र के शुभारंभ को क्षेत्र की जनता के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताया
आपको बताते चलें कि शैलेंद्र मिश्रा जी की एक और प्रतिष्ठान जन औषधि केंद्र सोहावल की उत्तम पैथोलॉजी के सामने हैं जिसमें लंबे समय से सोहावल क्षेत्र के वासी लाभ ले रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट

More Stories
रोहतास26मई26*आगामी बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सासाराम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।*
पूर्णिया बिहार26मई26* बकरीद पर अमन का पैगाम: ईद उल अजहा सौहार्द से मनाने का संकल्प*
भागलपुर 26मई26*पुलिस कि बड़ी सफलता सुलतानगंज थाना अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भदन,