*पूर्णिया बिहार 6 अप्रैल26 भाजपा का स्थापना दिवस: पूर्णिया में उत्साह और समर्पण के साथ मनाया गया*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को जिले के बनभाग स्थित भाजपा कार्यालय में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी का ध्वजारोहण किया गया तथा संस्थापक नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जो कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने पार्टी के मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” को दोहराते हुए कहा कि भाजपा लगातार देश और समाज के विकास के लिए कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ने भी अपने संबोधन में भाजपा के स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मंच पर कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सकलदीप राजपाल, जिला उपाध्यक्ष अर्चना साह, जिला मंत्री मीनाक्षी सिन्हा, आईटी एवं सोशल मीडिया जिला संयोजक शुभम झा सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे।

More Stories
लखनऊ30अगस्त 26*हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या।
उन्नाव, 30 अगस्त 2026*उन्नाव में दिवंगत शिक्षकों को श्रद्धांजलि, TSCT ने बताई 268 करोड़ की सहायता
लखनऊ30अगस्त 26*_दक्षिणी जोन में सनसनीखेज वारदात, हिंदू वाहिनी के मंडल प्रभारी का शव बरामद*_