भागलपुर 6 अप्रैल 26*बरारी पंचायत के मुखिया जिन्होंने अपने अच्छे कार्यों के लिए पुरस्कृत एवं सम्मानित किये गए।
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर जिला अंतर्गत सबौर प्रखंड क्षेत्र के बरारी पंचायत में जनता के प्रति कर्तव्य एवं निष्ठा पूर्वक कार्य करने वाले एक ऐसा युवा जनप्रतिनिधि जो विगत अपने बचपन से समाज के प्रति कार्य करने हेतु दिन और रात नहीं देखते वहीं समाज के प्रत्येक जनता का कहना हुआ कि ऐसे युवा नेता जो 45 गांव के घर वालों का बेटा के रूप में कार्य कर रहे हैं वहीं समाज की जनता यानि बरारी पंचायत के लोगों का कहना है की कई ऐसी जटिल समस्याओं को अपनी जान पर जोखिम लेकर बड़े-बड़े दुर्लभकारी कार्य को करने का क्षमता हमारे बरारी पंचायत के मुखिया जयकरण पासवान में देखा जाता है इस बात की पुष्टि करने के लिए भागलपुर के बरारी पंचायत स्थित ज्योति विहार कॉलोनी में TV9 भारत समाचार लाइव के पत्रकार अमित कुमार उनके घर पर पहुंचे और कई अहम मुद्दों पर उन्होंने बात किया उनसे कहा की आप जयकरण पासवान मुखिया जनप्रतिनिधि इतने कम उम्र में बिहार के भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड के बरारी पंचायत की जनता से आपके विषय को जाना और आज आप तक पहुंचा।पत्रकारों ने बात करते हुए कहा आपने इतनी बड़ी-बड़ी जनता के कार्यों को जो पूर्व के मुखिया नहीं कर पाएं जो वर्तमान मुखिया जय करण ने किया । किस आधार पर कई ऐसे पुरस्कारों से आपको जो सम्मानित किया गया आखिर क्यों क्योंकि कहा यह भी जाता है की आपको भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड क्षेत्र के बरारी पंचायत में कई ऐसे पुरस्कार जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय यहां तक की राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए आपका नाम आया। वही जयकरण पासवान मुखिया ने बताया की सबसे पहले मैं आपको और आपके चैनल को धन्यवाद करना चाहता हूं जो मेरे आवास पर आए आज मुझे यह लगा की मैंने सच में बरारी पंचायत के जनता का आशीर्वाद पाया है,अच्छे कार्य किया है यह कार्य मेरी बस की बात नहीं थी क्योंकि समाज का साथ और आशीर्वाद ही मेरे लिए सबसे बड़ा कार्य है। मैंने अपने बरारी पंचायत के जीत होने पर प्रथम बार कार्य में कोई कमी नहीं रखा है क्योंकि मुझे इस पद पर लाने वाले बरारी पंचायत के जनता का बहुत बड़ा आशीर्वाद है जो मुझ जैसे युवा को इस पद पर बिठाया, कहा जाता है कि ना उम्र की सीमा हो ना जग का हो बंधन सोच को रखते हुए मैंने पूर्व से ही खेल प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण , 40 वर्षों से गंगा के किनारे दियारा क्षेत्र में खेतों पर फसल लगाई कोई,काटे और कोई । ऐसी सब जन समस्याओं को मैंने जनता एवं जिला प्रशासन के द्वारा भूमि पर कब्जा धारी को खदेड़ भगाया और किसान रैयतों को अपनी फसल घर ले जाने की खुशी में मुझे भरपूर आशीर्वाद मिला है न जाने कई राजनीति करने वाले नेताओं एवं माफियाओं का श्रे होने के कारण मुश्किलें काफी आई ।जान जोखिम पर रख कर मुझ जैसे युवा को करना अच्छा भी लगता अपनी कार्य ही जनता के दुख सुख के लिए है मेरे पंचायत में कुल 14 वार्ड हैं जिसमें की औद्योगिक क्षेत्र जैसी बियाड़ा , बिहार सरकार द्वारा हाउसिंग बोर्ड जैसी कॉलोनी, बरारी गंगा तट किनारे स्मशान घाट जैसे कई धार्मिक पर्यटक स्थल, सरकार द्वारा दी गई औद्योगिक केंद्र बियाडा में कई संस्थानों में जहां आज हजारों लोग हमारे क्षेत्र के रोजगार प्राप्त कर अपने घर को चला रहे हैं।हर प्रश्नों का उत्तर इतनी सहज रूप से मुखिया जय करण पासवान ने दिया जैसे समझो कि जो कार्य क्षेत्र के सांसद, विधायक,जैसे जन प्रतिनिधि नहीं देते वहीं मुखिया ने मनरेगा का नाम में जो हाल ही में बदलाव किया गया है इस कार्य हेतु माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद किया और बताया कि 100 दिन की रोजगार ग्रामीणों के मजदूरों को 275 रुपए की दिहाड़ी दी जाती बस सरकार से आपके माध्यम से गुजारिश है कि इस दिहाड़ी मजदूरी को बढ़ाकर 350 रुपए तक करें और समय पर जी राम जी योजना (मनरेगा)के द्वारा समय पर भुगतान करने की आवश्यकता है।इन्होंने अपनी जीवनी बताई कि मेरे घर के परिवार एक सात्विक एवं निरामिष जीवन जीते आ रहे जबकि इस युग की बात करें तो कुछ ही घर बगैर नशे एवं निरामिष जीवन जीते।यूं कहे कि राजनीति क्षेत्र में एक गरीब घर का बेटा अपने नाम से नहीं बल्कि काम से जाना जाता है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 मई 26 *ईद-उल-अज़हा से पहले- मुफ्ती जुबेर सिद्दीकी का बड़ा बयान
पूर्णिया बिहार 24 मई 26* साइबर माफिया का पर्दाफाश: टेलीग्राम पर API बेचने वाला मेरठ में धराया*
पूर्णियां 25 मई 26 *महंगाई का ‘बूस्टर डोज’ दे रही है सरकार: पेट्रोल-डीजल पर पप्पू यादव का वार*