कौशाम्बी 4 अप्रैल 26**समाधान दिवस में 109 शिकायतों में आठ शिकायतों का हुआ निस्तारण*
*जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील चायल में सुनी जनशिकायतें*
*कौशाम्बी।* जिले के सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने तहसील चायल में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन आवेदन कराकर पात्रता की स्थिति में लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुई,जिसमें से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। तहसील मंझनपुर में कुल 34 शिकायतें प्राप्त हुई,जिसमें से 04 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील सिराथू में कुल 39 शिकायतें प्राप्त हुई,जिसमें से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

More Stories
लखनऊ4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर 4 अप्रैल 26*भागलपुर में अवैध खनन गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार..
अयोध्या4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें