वाराणसी ३ अप्रैल २६ * BHU में ब्राह्मण छात्र को जाति पूछकर थप्पड़ मारने के आरोप में पुलिस ने समाजवादी पार्टी छात्र सभा के अध्यक्ष हिमांशु यादव को गिरफ्तार किया है।
वाराणसी *छात्र प्रशांत मिश्रा ने आरोप लगाया कि वह बुधवार को वह अपनी कक्षा में था कि तभी हिमांशु यादव ने उससे उसकी जाति और पाठ्यक्रम के बारे में पूछने के बाद उसकी पिटाई कर दी। प्रशांत ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। प्रशांत मिश्रा ने कहा कि वह क्लास करने के लिए वह हिंदी डिपार्टमेंट गया, जहां हिमांशु यादव ने उसे रोककर पहले नाम पूछा और जाति पूछा। इसके बाद उसने भी हिमांशु से उसका नाम और कोर्स पूछा जिस पर हिमांशु ने सबके सामने उसे गाली देते हुए पीटने लगा। इस दौरान जाति सूचक गाली देते हुए हिमांशु यादव ने उसे जान से मारने की धमकी दी। यह पूरा घटनाक्रम विभाग में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है।

More Stories
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
चंडीगढ़15जुलाई 2026 दिन बुधवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर🌅 *हरियाणा सुप्रभात समाचार* 🌅
नई दिल्ली15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दिन बुधवार*आज का राशिफल*