कानपुर नगर 1 अप्रैल 26*कमिश्नरेट कानपुर के तीन निरीक्षक सहायक पुलिस आयुक्त पद पर पदोन्नत…*
कानपुर नगर *दिनांक 01.04.2026 को पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में कमिश्नरेट कानपुर में तैनात निरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह, श्री सुभाष चन्द्र एवं श्री रवीन्द्र प्रताप सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल एवं पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री दिनेश त्रिपाठी द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को पदचिह्न पहनाकर सम्मानित किया गया। पुलिस आयुक्त महोदय ने नवपदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More Stories
वाराणसी १ अप्रैल २६ * कैथी और डाफी प्लाजा पर पांच से 20 रुपये बढ़ा टोल
कानपुर देहात | दिनांक 1 अप्रैल 2026*जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई।
कानपुर देहात 1 अप्रैल 2026*जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में हरी झंडी दिखाकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ।