March 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- सीएम योगी ने बहराइच सड़क हादसे का लिया संज्ञान, मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना-सीएम, अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

➡लखनऊ- अखिलेश यादव के नोएडा दौरे पर बोले ब्रजेश पाठक, अखिलेश यादव का नोएडा दौरा फ्लॉप रहा- ब्रजेश, उनके नोएडा कार्यक्रम में कुर्सियां खाली रह गई-ब्रजेश, यूपी के लोगों ने सपा को नकार दिया है- ब्रजेश, सपा की गुंडई, अराजकता को लोग भूले नहीं है-ब्रजेश, वो अंधविश्वास की वजह से नोएडा नहीं जाते थे-ब्रजेश, आज वो सत्ता पाने के मंसूबे को लेकर पहुंचे थे-ब्रजेश पाठक

➡लखनऊ- अखिलेश यादव के नोएडा दौरे पर केशव मौर्य का तंज, सपा का चरित्र हमेशा बांटो और राज करो रहा है-केशव, सपा शासन में मुस्लिम तुष्टीकरण चरम पर था-केशव, उनका एजेंडा कभी विकास का नहीं रहा- केशव मौर्य, वो पिछड़ों, दलितों के जन्मजात विरोधी है- केशव, वो मुख्यमंत्री रहते कभी नोएडा नहीं गए थे-केशव मौर्य

➡लखनऊ- रूपयों के लेनदेन में युवक को जलाने का मामला, पुलिस ने आरोपी अमरसेन चौधरी को किया अरेस्ट, बहन बीना यादव ने अलीगंज थाने में कराई थी FIR, युवक का सिविल अस्पताल में चल रहा इलाज

➡लखनऊ- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मासूम बच्चा, 11,000 वोल्टेज की लाइन बनी मासूम का काल, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर किया गया रेफऱ, पारा थाना क्षेत्र के भरोसा अर्श सिटी का मामला

➡लखनऊ- 5.08 करोड़ के गबन का आरोपी राजेश सगर गिरफ्तार, EOW टीम ने बदायूं सिविल लाइन्स से किया अरेस्ट, फरार आरोपी राजेश सगर को गिरफ्तार किया गया, उप-कोषागार दातागंज में उप-लेखाकार था राजेश सगर, स्टाम्प बिक्री शुल्क की रकम जमा न करने का मामला, शासन के आदेश पर EOW कर रही है मामले की जांच

➡लखनऊ- 3350 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का DBT अंतरण कल, सीएम योगी करेंगे छात्रवृत्ति राशि का डीबीटी ट्रांसफर, 28 लाख से अधिक विद्यार्थियों को होगा सीधा लाभ, पिछड़ा वर्ग के 13.52 लाख छात्रों को मिलेंगे 1838 करोड़, SC को 468 करोड़, OBC को 1838 करोड़, General को 779 करोड़, छात्रवृत्ति प्रक्रिया सरल बनाने को मोबाइल ऐप भी तैयार

➡लखीमपुर- तेज रफ्तार DCM ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार मां-बेटी की हुई मौत, हादसे के बाद DCM लेकर चालक फरार हुआ, फरधान के सिकंदरबाद रोड पर दर्दनाक हादसा

➡संतकबीरनागर- नकली सोना देकर ठगी करने का मामला, गल्ला व्यापारी से हुई थी 8 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार, एक होमगार्ड भी शामिल, डडवा नहर तिराहे के पास से हुई गिरफ्तारी, 8 लाख कैश, नकली सोने के बिस्कुट बरामद, स्वाट, SOG और कोतवाली पुलिस का एक्शन

➡आजमगढ़- लापता वृद्ध का शव मिलने से सनसनी, 73 वर्षीय इम्तियाज अहमद का शव मिला, मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस, आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र का मामला

➡एटा- रोडवेज बस में आतंक मचाने वाले अरेस्ट, महिला कंडक्टर से की थी छेड़छाड़, 3 शातिर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, टिकट मशीन, फोन, तमंचा, कारतूस बरामद, पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर भेजा जेल, अवागढ़ क्षेत्र के गांव लालपुर सिकरारी की घटना

➡बरेली- छात्र शिवा की हत्या करने का मामला, घटना में शामिल 3 आरोपी गिरफ्तार, मृतक के गाली देने के बाद हत्या की, आरोपियों से आलाकत्ल चाकू बरामद, इज्जत नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी

➡कुशीनगर- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का दौरा कल, फाजिलनगर CHC का निरीक्षण करेंगे डिप्टी सीएम, निजी स्कूल का उद्घाटन भी करेंगे ब्रजेश पाठक, अपराह्न 12:55 बजे कुशीनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, 2:55 बजे अयोध्या के लिए रवाना होंगे डिप्टी सीएम

➡सुल्तानपुर- थानाध्यक्ष अरुण द्विवेदी को गोली लगने का मामला, अयोध्या रेंज के IG सोमन बर्मा पहुंचे अखंड नगर, अरुण द्विवेदी के सरकारी आवास का किया निरीक्षण, सरकारी आवास में निजी पिस्टल से लगी थी गोली, अखंड नगर थाने के सरकारी आवास का मामला

➡मेरठ- 24 दिनों से लापता नाबालिग हिमाचल से बरामद, 45 वर्षीय जॉन बहला फुसलाकर ले गया था साथ, परिजनों के साथ आरोपी तलाशने का कर रहा था नाटक, पूछताछ में पुलिस को आरोपी जॉन पर हुआ शक, कॉल डिटेल्स के आधार पर नाबालिग लड़की बरामद, पहले भी लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा चुका जॉन, पूर्व में दर्ज FIR के आधार पर जॉन की खुलेगी हिस्ट्रीशीट, सदर थाना क्षेत्र के रजबन निवासी है आरोपी जॉन

➡बुलंदशहर- SSP ने लिया संज्ञान, दोनों गाड़ियों को किया गया थाने में सीज, ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे हुडदंगी, वीडियो में कार के ऊपर बैठे दिखे आधा दर्जन लोग, स्याना कोतवाली क्षेत्र के बरौली का मामला

➡बहराइच- पिकअप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवार 3 युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत, पिकअप का टायर फटने से हुआ सड़क हादसा, हादसे के बाद खाई में गिरी मालवाहक पिकअप, CHC नान-पारा में तीनों को किया मृत घोषित, नान-पारा कोतवाली के हाडा बसेहारी में हादसा

➡कौशाम्बी- मामूली विवाद में पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, डंडे से पिटाई के बाद फावड़े से पत्नी का सिर फोड़ा, महिला की शिकायत पर पति दिलशाद पर केस दर्ज, सराय अकिल थाना के रानीपुर सुकवारा का मामला

➡फर्रुखाबाद- महिला से कुंडल लूट का खुलासा, एक आरोपी, एक बाल अपचारी अरेस्ट, एएसपी अरुण कुमार ने किया खुलासा, थाना कादरीगेट क्षेत्र में हुई थी लूट

➡प्रतापगढ़- मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, पड़ोसी प्रेमी से मिलने की जिद, पुलिस, फायर ब्रिगेड टीम ने समझाया, महिला पुलिस अपने साथ ले गई, कुंडा थाना के फरेंदुपुर इलाके का मामला

➡हापुड़- दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण जाम, जाम में थामी वाहनों की रफ्तार, टोल कर्मचारियों की लापरवाही, गढ़ क्षेत्र के टोल प्लाजा पर जाम

➡सहारनपुर- हत्या के प्रयास मामले में दो गिरफ्तार, देवबंद पुलिस ने साबिर, साहिल को दबोचा, घर से बुलाकर युवक पर किया था हमला, पीड़ित के भाई की तहरीर पर केस दर्ज

➡महोबा- संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, परिजनों का पति पर हत्या करने का आरोप, 20 अप्रैल 2025 को हुआ था मृतका का विवाह, शव कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी, खरेला थानाक्षेत्र के सलुआ गांव का मामला

➡सीतापुर- आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे सीतापुर, भाजपा सरकार पर चंद्रशेखर रावण का निशाना, पंचायत चुनाव से डर रही है सरकार- चंद्रशेखर, जमीनी स्तर पर अकेले संघर्ष कर रही पार्टी- चंद्रशेखर

➡कन्नौज- मंत्री असीम अरुण द्वारा कार्यक्रम छोड़ने का मामला, योगी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कार्यक्रम था, डीएम के न पहुंचने पर मंत्री ने कार्यक्रम छोड़ा था, पर्यटन अधिकारी ने मंत्री के प्रतिनिधि को लिखा पत्र, कार्यक्रम एक घंटे लेट होने की सूचना देने की बात, प्रतिनिधि विवेक पाठक का आरोपों पर पलटवार, ऐसी कोई सूचना मुझे दी थी तो दें सबूत- पाठक

➡अयोध्या- पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू का गनर हटाया गया, मीडिया से जितेंद्र सिंह बबलू ने अपना दर्द बयां किया, मेरे खिलाफ राजनीतिक कुचक्र किया जा रहा है- जितेंद्र, सैकड़ों लोगों को गनर दिया, लेकिन मुझसे दिक्कत- जितेंद्र, फाउंडेशन ट्रस्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे जितेंद्र

➡बाराबंकी- साइबर ठगों का शिकार बना सिपाही, दरियाबाद कोतवाली में तैनात सिपाही, सिपाही रोहित कुमार का फोन हैक किया, 3 बैंक खातों से करीब 16 लाख उड़ाए, 24 से 26 मार्च के बीच वारदात को अंजाम, मैसेज मिलने पर सिपाही ने केस दर्ज कराया, साइबर पुलिस ठगों की तलाश में जुटी, सिपाही मूलरूप से अंबेडकरनगर का निवासी

➡अयोध्या- फरार संजय सिंह के घर कुर्की, इनायतनगर पुलिस ने की कुर्की, कोर्ट में लगातार गैर हाजिर था, एसीजेएम तृतीय के आदेश पर एक्शन, थाना कोतवाली इनायतनगर क्षेत्र का निवासी

➡दिल्ली- बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट, कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों की सूची जारी की, भवानीपुर से प्रदीप प्रसाद कांग्रेस उम्मीदवार, ममता के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे प्रदीप प्रसाद, तूफानगंज से देबेन्द्रनाथ को कांग्रेस का टिकट, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी को टिकट

➡दिल्ली- लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का केरल दौरा कल, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करीब 11 बजे केरल पहुंचेंगे, केरल में कई जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी, अडूर के KSRTC में पहली जनसभा में होंगे शामिल
————————————————————————————