बाड़मेर28 मार्च 26*धनाऊ अघोषित बिजली कटौती से धनाऊ तहसील मुख्यालय पर हाहाकार. बिना सूचना गुल हो रही बिजली से आमजन परेशान. लगातार दो दिन से कर रहे बिजली कटौती*
बाड़मेर। धनाऊ। तहसील मुख्यालय धनाऊ पर इन दिनों अघोषित बिजली कटौती ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के बार-बार बिजली गुल होने से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। भीषण गर्मी के बीच घंटों तक बिजली नहीं रहने से जहां आम नागरिकों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं कई महत्वपूर्ण राजकीय कार्य भी बाधित हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बिजली आपूर्ति अचानक बंद हो जाने से तहसील कार्यालय सहित अन्य सरकारी विभागों में कामकाज ठप पड़ रहा है। ऑनलाइन कार्य, दस्तावेज़ी प्रक्रिया और जरूरी सेवाएं प्रभावित होने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा कोई निश्चित समय या सूचना जारी नहीं की जा रही है, जिससे परेशानी और बढ़ गई है। व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम उपभोक्ताओं को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग की है आमजन ने बिजली विभाग से मांग की है कि या तो नियमित समय सारिणी जारी की जाए या फिर अघोषित कटौती पर तुरंत रोक लगाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। फिलहाल स्थिति जस की तस बनी हुई है और लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

More Stories
वाराणसी19मई26*दिव्यांग बच्चों के बीच बांटी गई स्टेशनरी, सेवा का अनोखा उदाहरण
हल्द्वानी19मई26*नैनीताल जिले में अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई*
लखनऊ19मई26*एनकाउंटर बड़े पैमाने पर सरकार ने कानून व्यवस्था का दिखावा करने के लिए किया है