अयोध्या 28 मार्च 26*रामनवमी मेला रुदौली में शांतिपूर्ण संपन्न सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
भेलसर(अयोध्या)रामनवमी के पावन अवसर पर रुदौली कस्बे में आयोजित भव्य मेला और जुलूस शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न हो गया। पूरे आयोजन के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।
इस सफल आयोजन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली संजय मौर्य की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। कस्बे के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम लगातार गश्त करती रही और हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखी। प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता इंतजामों के चलते श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने बिना किसी परेशानी के मेले और जुलूस का आनंद लिया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सुदृढ़ व्यवस्था से आमजन में सुरक्षा का विश्वास और भी मजबूत होता है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 सितंबर 26* VHP दुर्गावाहिनी का शक्ति प्रदर्शन, श्रावंती गांगुली को पूर्णियाँ विभाग की कमान
मुजफ्फरनगर, 2 सितंबर 2026*मुजफ्फरनगर में व्यापारिक समस्याओं को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन
भागलपुर2 सितंबर 26*पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी जर्सी राइफल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार