अयोध्या 28 मार्च 26*कांग्रेस के संविधान संवाद व कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों ने झोंकी ताकत
देश की जनता भाजपा सरकार से हो गई तंग : दयानन्द शुक्ला
भेलसर(अयोध्या)रुदौली विधानसभा क्षेत्र से सटे कोटवा सड़क में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित संविधान संवाद व कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।रविवार को कोटवा सड़क स्थित महाराजा लॉन में संविधान संवाद व विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडेय,प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उपस्थित रहेंगे।
ए आई सी सी सदस्य दयानन्द शुक्ला ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रुदौली विधान सभा के दर्जनों गांव का भ्रमण कर लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की।कांग्रेस नेता दयानन्द शुक्ला ने रानीमऊ स्थित निर्मल कुटिया पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक की।बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रविवार को कोटवा सड़क में होने वाले कांग्रेस के कार्यक्रम में रुदौली विधान सभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।दयानन्द शुक्ला ने कहा कि आज पूरे देश की जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है।उन्होंने कहा कि जबसे यह सरकार आयी है देश की जनता को सिर्फ लाइन में ही खड़ा कर रही है।कभी इसके शासन काल में देश की जनता को बैंक में लाइन लगाना पड़ा।कभी खाद के लिए समिति में लाइन लगाना पड़ता है।अब जनता को तेल और गैस के लिए लाइन लगाना पड़ रहा है।दयानन्द शुक्ला ने कहा कि एक तरफ सरकार की तरफ से बयान जारी होता की देश में तेल और गैस की कोई कमी नहीं है।पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।लेकिन हकीकत तो यह है कि तेल और एल पी जी गैस को पाने के लिए जनता को काफी जद्दोजेहद करना पड़ रहा है।बैठक में ब्लाक अध्यक्ष परमानंद शुक्ला,राम आशीष तिवारी,शिवकुमार मौर्या, नदीम अहमद,पतीराम यादव,अनमोल शुक्ला,हरिकेश मौर्या,मोबीन अहमद,रिजवान अहमद,अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।

More Stories
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर15जुलाई26*मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सुलतानपुर पुलिस ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान*
लखनऊ15जुलाई26*राजधानी लखनऊ में मिलावटी पेट्रोल के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है।