कौशाम्बी 26 मार्च 26*अफवाहों के बीच पेट्रोल पंप पर लगी रही भारी भीड़*
*हर्रायपुर कौशांबी* खादी देश से युद्ध के बाद डीजल पेट्रोल के कमी की अफवाहों को लेकर कौशांबी जिले में पूरे दिन वाहन चालक परेशान दिखाई पड़ने लगे हैं और जिस वाहन चालक को डीजल पेट्रोल की जरूरत नहीं है वह भी अपनी बाइक वा कार लेकर के पेट्रोल पंप में पहुंच गया है और भारी भीड़ के बाद भी वाहन चालक लंबी लाइन लगाकर पेट्रोल लेने में लगे रहे हैं जिले के तमाम पेट्रोल पंप में गुरुवार को वाहन चालकों की भारी भीड़ देखी गई है इसी बीच जनपद मुख्यालय मंझनपुर के एक पेट्रोल पंप सहित तमाम पेट्रोल पंप संचालक ने अपने पेट्रोल पंप को बंद कर दिया है जबकि उनके पेट्रोल पंप में डीजल और पेट्रोल का भंडारण था जिससे तमाम पेट्रोल पंपों में डीजल और पेट्रोल बाइक और कार में ना मिलने से वाहन चालकों को वापस लौटना पड़ा है डीजल पेट्रोल को लेकर के आम जनता के बीच अफवाहों का बाजार गर्म है

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*