हरदोई 26 मार्च 26*मिशन शक्ति के तहत पिहानी में ‘रन फॉर यूनिटी’, महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा का दिया संदेश
छात्राओं की दौड़ में दिखा जोश, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह ने समाज को दी जिम्मेदारी निभाने की सीख
हरदोई
पिहानी (हरदोई):बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत कस्बा पिहानी में भव्य ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज में सकारात्मक संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति पिहानी प्रभारी उप निरीक्षक दीक्षा यादव, कोतवाल छोटेलाल, गर्वित, आनंद शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं कस्तूरबा गांधी विद्यालय की गरिमा बाजपेई की भी सक्रिय उपस्थिति रही।
शाहबाद तिराहा पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि समाज की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना हम सभी का कर्तव्य है, ताकि वे निर्भीक होकर अपने सपनों को साकार कर सकें।
उन्होंने आगे कहा कि मिशन शक्ति अभियान केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। बेटियों को शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना ही सच्चे अर्थों में समाज की प्रगति है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं, उनके अधिकारों की रक्षा करें और किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की घटना पर तुरंत आवाज उठाएं।
अजीत सिंह ने छात्राओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, आवश्यकता सिर्फ उन्हें सही अवसर और सुरक्षा देने की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को एक सकारात्मक दिशा भी प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया और मिशन शक्ति के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया

More Stories
लखनऊ 26 मार्च 26*मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर बयान दिया,
लखनऊ 26 मार्च 26*यूपी में झूठा मुकदमा दर्ज कराने वालों पर होगा ऐक्शन, सभी पुलिस अफसरों को डीजीपी का निर्देश
लखनऊ 26 मार्च 26*राजधानी लखनऊ के सभी पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ लोगों की लंबी कतारें!!