नशीली गोलियों के आरोपी बस ड्राईवर कंडक्टर को 3 दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 18 जनवरी (शर्मा): थाना खुईयांसरवर की प्रभारी मैडम राजवीर कौर व अन्य पुलिस पार्टी ने 14,300 नशीली गोलियों सहित पकड़े गए ड्राईवर कंडक्टर मूला राम पुत्र हुकमा राम वासी नाथवाला जिला बीकानेर राजस्थान, रमेश कुमार पुत्र गंगाराम वासी गुमटिया जिला चुरू राजस्थान को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसारप्रभारी मैडम राजवीर कौर, चौकी प्रभारी कल्लरखेड़ा सज्जन सिंह, गुमजाल स्टेट नाका एएसआई हरमिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी नाके पर तैनात थी। इतने में राजस्थान से आ रही एक बस आरजे 07, पीबी 8111 आती दिखाई दी। शक के आधार पर बस को रोककर तलाशी ली तो ड्राईवर कंडक्टर के पास से एक बैग बरामद हुआ। बैग में से 14,300 नशीली गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मूला राम पुत्र हुकमा राम वासी नाथवाला जिला बीकानेर राजस्थान, रमेश कुमार पुत्र गंगाराम वासी गुमटिया जिला चुरू राजस्थान के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं. 7, 10.01.22 भांदस की धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो:5, बरामद बस, आरोपी व पुलिस पार्टी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 सितंबर 26* VHP दुर्गावाहिनी का शक्ति प्रदर्शन, श्रावंती गांगुली को पूर्णियाँ विभाग की कमान
मुजफ्फरनगर, 2 सितंबर 2026*मुजफ्फरनगर में व्यापारिक समस्याओं को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन
भागलपुर2 सितंबर 26*पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी जर्सी राइफल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार