March 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या२१मार्च२६*बिजली पोल में करंट से गाय की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

अयोध्या२१मार्च२६*बिजली पोल में करंट से गाय की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

अयोध्या२१मार्च२६*बिजली पोल में करंट से गाय की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

अयोध्या *अयोध्या जनपद के नाका जनौरा क्षेत्र में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। अवध विश्वविद्यालय के आईटी कैंपस के पास स्थित एक बिजली पोल में करंट उतरने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना नाका उपकेंद्र क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।स्थानीय निवासी व समाजसेवी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उनकी गाय पोल के संपर्क में आने से करंट की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने इस मामले को लेकर थाना कोतवाली नगर में दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी पोल में करंट उतरने के कारण कई पशुओं की जान जा चुकी है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। लोगों ने आरोप लगाया कि अवर अभियंता और उपखंड अधिकारी को जानकारी होने के बावजूद भी पोल की मरम्मत नहीं कराई गई।घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्थानीय लोग और बिजली कर्मचारी पूर्व की घटनाओं की पुष्टि करते नजर आ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

Taza Khabar