रोहतास २१मार्च२६ * बहुत ही शिद्दत व,एहतराम के साथ ईदगाह मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई
____________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
रोहतास *ईदगाह मस्जिद में ईद की नामाज हाफीज अलाउद्दीन साहब ने पढ़ाई। हजारों की संख्या में नमाजियों ने खुदा की इबादत में सर झुकाया नमाजियों ने मुल्क की अमन-चैन तरक्की आपसी भाईचारगी एकलाख मोहब्बत बरकरार रहे दुआएं मांगी।
नमाज के बाद नन्हे मुन्ने छोटे बच्चो वह बड़े बुजुर्ग लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी जब एक दूसरे से लोग गले मिलते हैं तो एक दूसरे की दिलों की दूरियां खत्म हो जाती है। ईद का पैगाम है। मोहब्बत भाईचारा और इंसानियत ईद हमें सिखाती है कि अगर हमने रमजान में सब्र किया, इबादत की और अपने नफ्स पर काबू पाया तो इसका इनाम हमें दुनिया और आखिरियत दोनों में मिलेगा यह दिन है शुक्र अदा करने का लोगों को माफ करने का यह दिन है मोहब्बत बांटने का आज जब हर घर में खुशियां है तो हमें उन लोगों को भी याद रखना चाहिए जो इन खुशियों से महरुम है गरीब, यतीम, मजबूर अगर हम सच में ईद मना रहे हैं तो हमें उनके चेहरों पर भी मुस्कान लानी होगी किसी को खाना खिलाना किसी को कपड़े देना किसी की मदद करना है। यही तो असली ईद है। डेहरी ऑन सोन की ईद अपनी तहजीब, शाइस्तगी और मजहबी रवायतों के लिए जाना जाता है। यहां की ईद मोहब्बत और भाईचारे की मीसाल होती है। हर गली हर मोहल्ला हर घर खुशियों से जगमगा उठता है,लोग एक दूसरे के घर जाते हैं गले मिलते हैं सेवइयां खाते हैं,और एक दूसरे को मुबारकबाद देते हैं। ईद खुशियों का एक बड़ा त्यौहार है।
सभी मस्जिदों पर प्रशासन की चौकसी देखी गई जिला प्रशासन की मुस्तैदी और पब्लिक की सहयोग से बड़े ही खुशी-खुशी ईद का त्योहार संपन्न हुआ ईद पर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन की काफी सराहना की और ईद की ढेर सारी मुबारकबाद रोहतास प्रशासन को दिया

More Stories
वाराणसी घटना: गाजीपुर के मृतक छात्र के परिजनों से मिले अधिकारी, ₹5 लाख की आर्थिक सहायता और न्याय का भरोसा
मथुरा 21 मार्च 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 670 ग्राम अवैध गांजा (नशीला पदार्थ) के साथ किया गिरफ्तार ।*
अयोध्या२१मार्च२६*बिजली पोल में करंट से गाय की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप