पूर्णिया बिहार 20 मार्च 26*सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, गुस्साए लोगों ने NH-81 किया जाम,
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार: पूर्णिया जिलेके डगरूआ डगरूआ थाना क्षेत्र के विश्वासपुर स्थित NH-81 पर 18 वर्षीय खुशी कुमारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि चार लोगों ने मिलकर सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी। घटना के विरोध में हजारों की संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए हैं और NH-81 को जाम कर दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, लेकिन अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों की मांग है कि दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।
इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है और लोगों में प्रशासन के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।