मथुरा 16 मार्च 2026*थाना माँट पुलिस द्वारा सामूहिक बलात्कार
मथुरा से क्राइम रिपोर्टर सौम्या चौधरी की खास खबर न्यूज़ यूपीआजतक से
मथुरा *थाना मांट पुलिस द्वारा सामूहिक बलात्कार के 02 वांछित अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड मे किया गिरफ्तार, 01 अभियुक्त मुठभेड में हुआ घायल, जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस बरामद ।*
थाना मांट पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.03.2026 को रात्रि में मुखबिर की सूचना पर बलात्कार के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण 1. राजकुमार पुत्र नन्द किशोर उम्र करीब 24 वर्ष 2. दुर्गेश पुत्र रुप किशोर उम्र करीब 20 वर्ष निवासीगण ग्राम वेगमपुर थाना मांट मथुरा जिनके द्वारा दिनाँक 14.03.2026 को यमुना नदी पेन्टून पुल के पास कच्चे रास्ते पर महिला के साथ सामुहिक बलात्कार की घटना कारित की गयी थी को अर्रुआ खादर राधारानी अण्डर पास से डागोली की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर सुशील हाथरस वालो के प्लाट से पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया। मुठभेड के दौरान अभियुक्त राजकुमार द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी जिसमें पुलिस टीम द्वारा बचाव में की गई फायरिंग से अभियुक्त राजकुमार उपरोक्त के बाये पैर में गोली लगने से घायल हो गया । अभियुक्त राजकुमार के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर , 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ तथा दूसरे अभियुक्त दुर्गेश उपरोक्त को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया । घायल अभियुक्त राजकुमार उपरोक्त को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी मांट भेजा गया । थाना मांट पर अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-* –
1. राजकुमार पुत्र नन्द किशोर निवासी ग्राम वेगमपुर थाना मांट मथुरा उम्र करीब 24 वर्ष *( घायल)* ।
2. दुर्गेश पुत्र रुप किशोर निवासी ग्राम वेगमपुर थाना मांट मथुरा उम्र करीब 20 वर्ष ।
*गिरफ्तारी/मुठभेड़ का स्थान ,दिनांक व समय-*
अर्रुआ खादर राधारानी अण्डर पास से डागोली की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर सुशील हाथरस वालो के प्लाट से,
दिनांक 16.03.2026, समय 22.05 बजे ।
*अभियुक्त राजकुमार से बरामदगी का विवरण–* *
1.01 अवैद तमंचा .315 बोर ।
2.01 जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
3.02 खोखा कारतूस .315 बोर ।
*अभियुक्त राजकुमार का आपराधिक इतिहास—*
1. अ0सं0-09/2025 धारा 115(2)/351(3)/78 BNS व 11/12 पोक्सो एक्ट थाना मांट जनपद मथुरा ।
2. अ0सं0 57/2026 धारा 71(1) BNS थाना मांट मथुरा ।
3. अ0सं0 58/2026 धारा 109(1) BNS ( पु0मु0) व 5/25 शस्त्र अधिनियम थाना मांट मथुरा
*नोट- अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है ।*
*अभियुक्त दुर्गेश का आपराधिक इतिहास—*
1. अ0सं0 57/2026 धारा 71(1) BNS थाना मांट मथुरा ।
2. अ0सं0 58/2026 धारा 109(1) BNS ( पु0मु0) अधिनियम थाना मांट मथुरा

More Stories
सुल्तानपुर 17 मार्च 26*गोमती पुल निर्माण में मुआवजा घोटाले का आरोप, अदालत ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार 17 मार्च 26 *पूर्णिया में छात्राओं की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की विशेष पहल*
बिजनौर 17 मार्च 26*मौलाना डॉ. फुरकान ने दी ईद की मुबारकबाद, गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे को बताया विकास की नई राह