March 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 16 मार्च 26*पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज को दोहरी सफलता*

कौशाम्बी 16 मार्च 26*पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज को दोहरी सफलता*

कौशाम्बी 16 मार्च 26*पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज को दोहरी सफलता*

*कौशांबी* प्रयागराज एवं कौशाम्बी के बॉर्डर पर स्थित पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज पूरामुफ्ती में पढ़ रही छात्रा निधि कक्षा 10 वीं ने वर्ष 2025-26 के युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग प्रयागराज के तत्वावधान में ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में आयोजित जोन स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज की तरफ से विद्यालय को प्रतिनिधित्व करते हुए कक्षा 10 की छात्रा निधि ने 400 मीटर की प्रतियोगिता को एक मिनट समय के साथ रजक पदक अपने नाम करने का काम किया। उसने एक सीमित समय के अंदर 400 मी. प्रतियोगिता को एक मिनट के अंदर लक्ष्य प्राप्त किया। उपरोक्त समाचार विद्यालय को जैसे ही प्राप्त हुआ ठीक उसी समय इससे भी बढ़कर भारत सरकार नई दिल्ली के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग राष्ट्रीय राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत द्वारा आयोजित इंस्पायर मानक सर्टिफिकेट ऑफ आवार्ड के अंतर्गत एक दूसरी विशाल गर्व से युक्त विशेष खुशी का समाचार विद्यालय को प्राप्त हुआ। आपको यह बताते हुए संपूर्ण विद्यालय अत्यंत खुश और हर्षोल्लहित है। कि पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज के कक्षा 10 वीं के छात्र जय सिंह को विद्यालय द्वारा मानक अटल टिंकरिंग लैब के अंतर्गत बनवाया गया प्रोजेक्ट इंस्पायर आवार्ड के लिए भारत सरकार द्वारा चयनित एवं 10,000/- रुपए का इनाम भी प्रदान किया गया है। छात्र जय सिंह का प्रोजेक्ट चार्जिंग शूज जिसके द्वारा कोई भी व्यक्ति अपने वॉकिंग टाइम पर भी अपने फोन को आसानी से चार्ज कर सकते हैं। के लिए प्रभावी वैज्ञानिक समाधान प्रस्तुत किया। यह उपलब्धि पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज के प्रबंधन के मेहनत व्यवस्था एवं सोच तथा भविष्य की ओर सोच को प्रदर्शित करती है। साथ में छात्र जय सिंह की मेहनत और प्रतिभा को भी दर्शाती है पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज के प्रबंधक तथा विज्ञान के शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं प्रेरणा का भी परिणाम है। तथा विद्यालय के प्रबंधक तथा विज्ञान के शिक्षकों के मार्गदर्शन ने छात्र छात्राओं को नवाचार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. प्रभु शंकर शुक्ला ने उपरोक्त छात्र जय सिंह एवं छात्रा निधि को संयुक्त रूप से उक्त जीत के लिए अन्य बधाइयां एवं भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान की डॉ. शुक्ला जी ने यह भी बताया कि पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज ही एक ऐसा विद्यालय है। जहां पर भारत सरकार द्वारा विद्यालय को ए.टी.एल. लैब अटल टिंकरिंग लैब प्रदान की गई है। यह क्षेत्र का इकलौता विद्यालय है। जहां उक्त सुविधा मौजूद हैं। विद्यालय में सैकड़ो के तादाद में पढ़ रहे सैकड़ो छात्र छात्राएं अटल टिंकरिंग लैब में तमाम नए टेक्निकल एवं वैज्ञानिक विषयों पर शोध कर आगे बढ़ने का कार्य कर रहे हैं।उपरोक्त समाचार जैसे विद्यालय के प्रबंधन तंत्र तथा विद्यालय परिवार को ज्ञात हुए विद्यालय में एक विशेष खुशी की लहर दौड़ गई तथा बधाइयों का एक के बाद एक ताता लग गया। हम सब लोग विद्यालय परिवार की ओर से दोनों छात्र छात्रा को विद्यालय भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान करते हैं। उपरोक्त दोनों छात्र छात्रा को विद्यालय में बुलाकर समस्त स्कूल के विद्यार्थियों के समक्ष विद्यालय के प्रबंधक डॉ. शुक्ला द्वारा माल्यार्पण किया गया। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
*मदन कुमार केशरवानी पत्रकार अखंड भारत संदेश 9919475893*

Taza Khabar