मिर्ज़ापुर 15 मार्च 26*गीत, नृत्य, कविता, कहानी, रैंप वॉक और फैंसी ड्रेस जैसी प्रस्तुतियों ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध*
यूपीआजतक – बसन्त कुमार गुप्ता
मिर्ज़ापुर *नगर के लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में _Little Champ Talent Hunt_ ने रंगीन उत्सव का रूप ले लिया। दोपहर 12:30 बजे आरंभ हुआ कार्यक्रम रात 8:30 बजे तक चलता रहा, जहाँ 1 से 8 वर्ष के कुल 200 बच्चों ने गीत, नृत्य, कविता, कहानी और रैंप वॉक, फैंसी ड्रेस जैसी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। यह प्रतियोगिता चार भागों में आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि एवं जज के रूप में शहर की प्रतिष्ठित बच्चों की डॉक्टर मृदुला जायसवाल, डाइटिशियन ज्योति सिंह, डेंटिस्ट सुरभि कसेरा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नीलिमा मूर्ति ने बच्चों की रचनात्मकता को सराहा और बच्चों की माताओं को स्वास्थ्य-खान पान व आत्मविश्वास का संदेश दिया तथा सभी प्रतिभाओं की भरपूर सराहना की। विद्यालय में मैदान के इर्द-गिर्द खाने-पीने के स्टॉल, गेम्स के स्टॉल और विभिन्न गतिविधियों से मेला जैसा माहौल बन गया; बच्चों के लिए फेस-पेंटिंग, क्राफ्ट कोना और कई सारे खेल भी आयोजित किए गए।
समारोह के अंत में हर प्रतिभागी को प्रमाणपत्र, स्मृति-चिन्ह और सैस दिया गया। बेस्ट डांसर, बेस्ट सिंगर, बेस्ट टैलेंट और बेस्ट परफॉर्मेंस जैसे विशेष पुरस्कारों से विजेताओं को सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि बच्चों की माताओं को भी उनके समर्थन के लिए मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, जिस पर हॉल तालियों से गूंज उठा। मंच पर डॉक्टर्स का भी आभार व स्मृति चिन्ह देकर तथा शाल पहनाकर सम्मान प्रकट किया गया।
विद्यालय की डायरेक्टर अपराजिता सिंह व अमरदीप सिंह ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य नन्ही प्रतिभाओं को मंच देना और उनकी कला को निखारना, उन्हें आत्मविश्वास प्रदान करना था व परिवारों में उत्साह का संचार करना था — जो पूरे रंगारंग शाम में साफ झलक रहा था।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक , शिक्षिकाओं व स्टाफ ने सहयोग दिया।

More Stories
फतेहपुर 15 मार्च 26*पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस लाइन फतेहपुर का निरीक्षण किया गया*
अयोध्या15 मार्च 26*कुमारगंज पुलिस ने गल्ला व्यापारियों के साथ ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
मुजफ्फरनगर 15 मार्च 26*चोरी के खुलासे की मांग को लेकर खतौली कोतवाल से मिला गुर्जर सद्भावना सभा का प्रतिनिधिमंडल 🤝🚔