मथुरा 13 मार्च 26*गिलट आभूषण व्यवसायी समिति रजि0 मथुरा के तत्वावधान में वार्षिक शैल महोत्सव *
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा *हण्डा का आयोजन भागवत सेवा संस्थान कुसुम सरोवर गोवर्धन में हुआ।
जिसमें सुबह 9 वजे संत मोनी बाबा द्वारा श्री गिर्राज महाराज का दूध दही वूरा इत्र से अभिषेक किया गया। श्री गिर्राज महाराज के जयकारों के साथ समस्त माहौल गिर्राज धरण के चरणों में समा गया व श्री गिर्राज महाराज के भव्य छप्पन भोग लगाए गये जिसकी झांकी देखने योग्य थी। देर शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने छप्पन भोग के दर्शनों का लाभ प्राप्त किया
दोपहर 11 वजे से साधू-संत सेवा व ब्राह्मण भोज हुये जिनको प्रसाद व दक्षिणा दी गयी और उनको ससम्मान विदा किया गया।
तदोपरांत आम भण्डारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों लोगों के द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया। समस्त समिति के सदस्य व गिलट व्यवसाय से जुड़े व्यापारीयों की लेवर आदि ने प्रसाद का आनन्द लिया प्रसाद में मोनथार,बूंदी का लड्डू,पूरी, कचोड़ी, सब्जी, आदि आइटम दिखायी दे रहे थे।
समिति के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल सादावाद वालों के द्वारा वताया गया कि उक्त आयोजन पिछले 48 वर्षो से हम लोग होली के वाद दशवी को मनाते चले आ रहे हैं इन आयोजनों से मथुरा के समस्त व्यापारीयों पर श्री गिर्राज महाराज की असीम कृपा रहती है
उपाध्यक्ष गुड्डू अग्रवाल द्वारा वताया गया की 5 टन प्रसाद को घर घर में पहुंचाने का प्रयास किया गया है जिससे गिर्राज जी के प्रसाद का लाभ हजारों परिवार ले सकें।
आयोजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल सादावाद वाले, महामंत्री शंकर अग्रवाल, उपाध्यक्ष राहुल नक्षत्र,गुड्डू अग्रवाल,बालकिशन ववलू , ओमप्रकाश गोला,गौरव अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन कान्हा शर्मा,संरक्षक राजकुमार अग्रवाल, सतीश मुनीम, महेश अग्रवाल, सहमंत्री सुरेन्द्र चौधरी, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य नीरज अग्रवाल, बाल राम लीला के प्रधानमंत्री योगेंद्र चतुर्वेदी ,सुभाष अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, मुख्य संयोजक प्रेमचंद महावर, सह संयोजक बृजेश अग्रवाल, राहुल नवरत्न, राजीव बडडू, पवन सोनी, होली गेट मंडल भाजपा अध्यक्ष लोकेश तायल,छगन लाल कागजी,विशन,विशनू अग्रवाल,ग्रीश कुमार, विराट अग्रवाल, तरूण,कोशल, म्रदुल अग्रवाल, दीपक हककू, अशोक चाचा, कान्हा, राजेंद्र मोदी, कपिल,पुनीत,सौरव विसावर, अंकित गुरू, मुकेश गोला, आनन्द गोला,शरद गोलू आदि सदस्य गण मौजूद थे

More Stories
कौशाम्बी 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 13 मार्च 26*जलधारा के बीच गरजती पोकलैंड मशीनों ने खड़े किए गंभीर सवाल*
कौशाम्बी 13 मार्च 26*ट्रैक्टर से भिड़े बाइक सवार दो युवक हुए घायल*