देहरादून 10 मार्च 26*एसएसपी ऑफिस पहुँची नन्ही मेहमान ने दून पुलिस कप्तान को फूलों के साथ दिया सुरक्षा के प्रति आभार
*नन्ही मुस्कान और खाकी का सम्मान*
*जब एसएसपी देहरादून से मिलने पहुँची उनकी एक नन्ही प्रशंसक*
*एसएसपी ऑफिस पहुँची नन्ही मेहमान ने दून पुलिस कप्तान को फूलों के साथ दिया सुरक्षा के प्रति आभार*
देहरादून।
पुलिस कार्यालय देहरादून में अपनी समस्याओ को लेकर आने वाले फरियादियों के बीच एक नन्ही और प्यारी सी बच्ची अपने नन्हे हाथों में रंग-बिरंगे फूलों का एक पुष्पगुच्छ थामे एसएसपी देहरादून से मिलने के लिये पहुंची, जिसके द्वारा एसएसपी देहरादून से मुलाकात के दौरान अपनी प्यारी से मुस्कान के साथ अपने साथ लाये फुलो के गुलदस्ते को उन्हें भेंट किया। छोटी सी उम्र में कप्तान अंकल से मिलने आने का कारण पूछने पर उक्त बच्ची द्वारा मासूमियत से जवाब दिया कि चाहे दिन हो या रात पुलिस वाले अंकल हमेशा सडक पर खडे होकर हमारी रक्षा करते है, बच्ची की बातों के दौरान उसकी आँखों में पुलिस की वर्दी के प्रति डर न होकर एक सम्मान और आकर्षण था। बच्ची की मासूमियत भरी मुस्कान व पुलिस पर जताए भरोसे पर एसएसपी देहरादून द्वारा बच्ची के सिर पर हाथ रखकर उसे जीवन में खूब तरक्की करने का आशीर्वाद दिया गया।
यह छोटी सी मुलाकात केवल एक शिष्टाचार नहीं थी, बल्कि खाकी के प्रति उस मासूम चेहरे पर भरोसे का प्रतीक थी।

More Stories
मेरठ:24 नवम्बर 26*होटल व्हाइट हाउस पर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जीएसटी विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक।
चित्रकूट 24 नवंबर 26*कोतवाली के ठीक बगल में नकली खाद का कथित कारोबार! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम छपी बोरियों का हो रहा था इस्तेमाल
कौशाम्बी 24 नवंबर 26*कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा-यमुना घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब*