August 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 10 मार्च 26*ठगी करने निकली महिलाएं हो गई ठगी का शिकार*

कौशाम्बी 10 मार्च 26*ठगी करने निकली महिलाएं हो गई ठगी का शिकार*

कौशाम्बी 10 मार्च 26*ठगी करने निकली महिलाएं हो गई ठगी का शिकार*

*14000 देकर 2 लाख रुपए मिलने के मंसूबे पर पानी फिरने के बाद हल्ला मचाने लगी महिलाएं*

*कौशाम्बी।* सैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदसैनी गांव निवासी सविता देवी पत्नी मनोज कुमार मौर्य युवकों से ठगी करने निकली थी और सोमवार को उन्होंने बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखा गुलामीपर से 14000 रुपए निकाल कर दो लाख रुपए लेने की उम्मीद पर दो युवकों को 14 हजार रुपए दे दिया है लेकिन बदले में उन्हें रद्दी कागज मिला है महिला को उम्मीद थी कि 14000 देने के बाद युवकों से 2 लाख रुपए मिल जाएगा और वह मौज करेगी इसी लालच में महिला ने युवकों को खुद 14000 देने के बाद उनके द्वारा लिफाफे में दिए गए दो लाख रुपए को बैंक के अंदर नहीं देखा और अपने शातिर चल में सफल होने की उम्मीद से महिला अपने घर पहुंच गई और जब युवकों द्वारा दिए गए लिफाफे को महिला ने खोला तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई है ठगी करने निकली महिला खुद ठगी का शिकार हो गई है उसके बाद महिला सैनी कोतवाली पहुंची है मामले की तहरीर दी है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है दूसरे दिन फिर गांव की दर्जनों महिलाएं सैनी कोतवाली पहुंची है और बैंक शाखा प्रबंधक से लेकर ठगी करने वाले दोनों युवक पर आरोप लगा रही है लेकिन अपने कारनामे को महिलाएं नहीं देख रही है कि 14 हजार रुपए देकर 2 लाख रुपए लेने की लालच में ठगी की शिकार महिलाएं हुई है 14 हजार रुपए देने के पहले इन महिलाओं को लगा कि वह युवकों को ठग रही है और 14 हजार रुपए देकर 2 लाख रुपए युवको ले लेगी लेकिन दोनों तरफ से शातिर दिमाग के लोग थे एक दूसरे को ठगना चाहते थे महिलाएं अपने चालबाजी में सफल होना चाहती थी लेकिन युवकों ने महिलाओं को चूना लगा दिया और 14 हजार रुपए लेकर रद्दी कागज दे कर युवक फरार हो गए हैं इस मामले में ठग के साथ ठगी हुई है आम जनता के साथ ठगी नहीं हुई है

 

Taza Khabar