कानपूर नगर १० मार्च २६ * डीएम ने हटिया में झंडारोहण कर गंगा मेला की शुरुआत की और शहरवासियों को गंगा मेले की शुभकामनाएं दीं।
कानपूर नगर *जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कानपुर के ऐतिहासिक रज्जन बाबू पार्क, हटिया में झंडारोहण कर गंगा मेला की शुरुआत की और शहरवासियों को गंगा मेले की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान रंगों से सजे ठेलों के साथ टोलियां निकलीं और पूरे उत्साह के साथ गंगा मेले का आयोजन प्रारंभ हुआ।
जिलाधिकारी कानपुर ने कहा कि गंगा मेला शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया जाता है। जो कानपुर की पहचान है, उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की कि वे मेले को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।
इस अवसर पर एमएलसी सलिल विश्नोई, विधायक अमिताभ बाजपेई, हास्य कलाकार अनु अवस्थी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More Stories
अयोध्या22जून26*भेलसर–सुजागंज मोड़ पर खेल मैदान की भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में रोष
मथुरा 22 जून 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयाश के अभियोग में वाँछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
बांदा 22 जून 26* आयुक्त सभागार, बांदा में मंडलीय विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।*