लखनऊ १० मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें..……………..
➡लखनऊ- सीएम की मां पर भड़काऊ टिप्पणी मामला, मौलाना के शर्मनाक बयान को लेकर प्रदर्शन, कल हजरतगंज गांधी प्रतिमा पर होगा प्रदर्शन, पार्षद स्वदेश सिंह के नेतृत्व में होगा प्रदर्शन, अलग-अलग चौराहों पर लगाई गई है होर्डिंग, 11 मार्च को गांधी प्रतिमा पर 12.30 बजे प्रदर्शन
➡हापुड़- 2 करोड़ का कमेटी घोटाला आया सामने, 3 लोगों ने मिलकर किया कमेटी घोटाला, करीब 20 मेंबरों से रुपए कराए जमा, कमेटी का समय पूरा होने पर नहीं दिए रुपए, मेंबरों के नहीं दिए गए रुपए, चीनू, बनवारी, कश्मीरी ने चपत लगाई, एसपी के आदेश पर तीनों पर FIR दर्ज, थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के असौड़ा का मामला
➡मेरठ- आज मेरठ की सेन्ट्रल मार्केट में होगा ध्वस्तीकरण, आवास विकास के बुलडोजर करेंगे ध्वस्तीकरण, आवास विकास अफसरों ने पुलिस-मजिस्ट्रेट मांगे थे, 33 सम्पत्तियों पर 100 से ज्यादा दुकानें होंगी ध्वस्त, SC के 2 साल पुराने आदेश पर अवमानना में फंसे अफसर, SC ने ध्वस्तीकरण के बाद अफसरों से मांगी कार्य रिपोर्ट, सेन्ट्रल मार्केट में अवैध निर्माण, लैंडयूज का दुरूपयोग, आवासीय कॉलोनी में मनमर्जी, खड़े किये शोरूम, दुकानें, पिछले साल 32 दुकानों का अवैध कॉम्पलेक्स ध्वस्त हुआ था
➡अलीगढ़- 35 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला, लोगों का प्रशासन पर कब्जा करवाने का आरोप, अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी पर कब्जे का आरोप, लोगों ने घरों पर लगाए पलायन के पोस्टर, 50 से अधिक घरों पर लगे पलायन के पोस्टर, गांव के रास्ते की जमीन पर कब्जे का आरोप, चार दिनों से गांव के लोग कर रहे हैं प्रदर्शन, थाना जवा के कासिमपुर देहात का मामला
➡बरेली- GST फर्जीवाड़े में SIT ने 2 लोगों को पकड़ा, सद्दाम और समद ने लाखों की हेराफेरी की, दोनों ने 59 लाख रुपये की लगाई थी चपत, संकरी गलियों में फर्म बनाकर किया था खेल, कागजों में ट्रक का आवागमन दिखाते थे शातिर, जिस गली में फर्म, वहां रिक्शा निकलना मुश्किल, कई सालों से कर रहे थे GST चोरी का फर्जीवाड़ा, किला थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास अरेस्ट
➡गोंडा- भदोही में तैनात सिपाही का फर्जीवाड़ा, धोखे से बुजुर्ग से दान कराई जमीन, धोखे से जमीन भाई के नाम लिखवा ली, फर्जी बैनामे में 2 गवाहों ने दी गवाही, कोर्ट के आदेश पर सिपाही, भाई, 2 गवाहों पर केस, गोंडा के सिपाही दिनेश की भदोही में पोस्टिंग, खरगूपुर थाना क्षेत्र के अचलापुर का मामला, कोतवाली नगर पुलिस मामले की कर रही जांच
➡सहारनपुर- जनकपुरी क्षेत्र में भीषण हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, अनियंत्रित ट्रक दुकान में जा घुसा, कार सेल-परचेज की दुकान में घुसा ट्रक, दुकान में खड़ी 3 कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त, हादसे में दुकानदार को हुआ भारी नुकसान, तरबूज से भरे ट्रक का चालक केबिन में फंसा, हादसे के बाद एक ट्रक चालक हुआ फरार
➡हापुड़- दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित, जहरीला पदार्थ पिलाने का गंभीर आरोप, ससुराल पक्ष में मारने का प्रयास किया, कमरे में बंद करके जमकर पीटा- महिला, पति, 7 लोगों पर थाना कपूरपुर में FIR दर्ज
➡सीतापुर- रिजवाना से पूजा बनी, मंदिर में रचाई शादी, क्षेत्र के ककरहा गांव की रहने वाली है युवती, महाराजगंज जिले के आशुतोष से की शादी, दूल्हे के परिजनों ने वर वधू को दिया आशीर्वाद, राष्ट्रीय बजरंग दल ने फैसले को बताया घर वापसी, तंबौर थाना क्षेत्र के मंदिर में संपन्न हुआ विवाह
➡झांसी- पत्नी मायके से नहीं लौटी, पति ने दी जान, युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली, युवक की शादी 10 महीने पहले हुई थी, ससुराल पक्ष ने भेजने से मना किया- परिजन, आहत युवक ने घर लौटकर जान दी- परिजन, झांसी से सटे एमपी के निवाड़ी जिले की घटना
➡हमीरपुर- संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश, रात तक सुमेरपुर थाने में बैठा था युवक, एक मामले में पुलिस थाने में बैठा था, पुलिस चौकी के पास हाईवे पर मिला शव, सुबह-सुबह स्थानीय लोगों ने देखी लाश, सुमेरपुर रिमझिम चौराहा NH-34 की घटना
➡हापुड़- सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास, मुस्लिम समाज पर की अभद्र टिप्पणी, राहुल राय नामक युवक ने की टिप्पणी, दारोगा सूर्यपाल सिंह ने दर्ज कराई FIR, थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡प्रयागराज- ज्ञानवापी मस्जिद विवाद से जुड़ी खबर, इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई, दोपहर दो बजे से हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, शिवलिंग छोड़कर वजूखाने के सर्वे की मांग, एएसआई से वैज्ञानिक सर्वे कराने की याचिका
➡रायबरेली- BJP नेता हरिओम चतुर्वेदी को धमकाने का मामला, कल आरोपी सलाउद्दीन को पुलिस ने पकड़ा था, कोर्ट से जमानत मिलने पर किया गया स्वागत, जमानत मिलने के बाद साथियों के साथ बनाई रील
➡दिल्ली- नांगलोई नजफगढ़ रोड पर सड़क हादसा, सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, बस की टक्कर से रवि, कमलजीत की मौत, हादसे में 2 अन्य घायल, अस्पताल में भर्ती, बस चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया
———————————–

More Stories
लखनऊ१० मिर्च ६ * बॉम्बे पावभाजी के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, सॉफ्टवेयर से 70 हजार करोड़ की बिक्री छिपाने के मिले संकेत
नई दिल्ली १० मार्च २६ * पेट्रोल-डीजल और LPG गैस की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का एक्शन, देशभर में ECMA लागू
अलीगढ १० मार्च २६ * उत्कृष्ट योगदान हेतु अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एडवोकेट शिवानी जैन ‘स्त्री शक्ति सम्मान2026 ‘ से विभूषित