पूर्णिया बिहार 10 मार्च 26*मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया में 12 मार्च 2026 को होने वाली माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की स्मृद्धि यात्रा कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं 💼। सोमवार को जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) ने डेयरी मत्स्य पशु संसाधन विभाग जिला स्तरीय संसाधन प्रशिक्षण केंद्र, इंदिरा गांधी स्टेडियम रंगभूमि मैदान और मां पूरण देवी मंदिर सिद्धिपीठ परिसर का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां बेहतर ढंग से सायं 5:00 बजे तक पूरा करने और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सभी विभागों को समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहेंगे और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार रहेंगे।
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रूप से चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे जिला प्रशासन के संपर्क में रह सकते हैं।

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*