पूर्णिया बिहार 10 मार्च26*मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा: पुलिस अधीक्षक ने की तैयारियों का अवलोकन
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
पूर्णिया बिहार । पूर्णिया में 12 मार्च 2026 को होने वाली माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के मद्देनजर पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत महोदया ने आज तैयारियों का अवलोकन किया । इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट और अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा 10 मार्च से शुरू हो रही है, जिसमें वे सीमांचल और कोसी क्षेत्र के छह जिलों का दौरा करेंगे
समृद्धि यात्रा के बारे में:- समृद्धि यात्रा का उद्देश्य जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को देखना और जनता से सीधे संवाद करना है। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है

More Stories
प्रतापगढ़6अगस्त2026*बारिश से ढहा जर्जर मकान, हादसे में गई एक ही परिवार के 6 लोगों की जान*…
उत्तर प्रदेश6अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
रीवा6अगस्त2026*नकली नोट तस्करी मामले में चार आरोपी रीवा न्यायालय से दोषमुक्त*