भागलपुर 9 मार्च 26*टीएनबी कॉलेज में छात्र समस्याओं को लेकर छात्रों ने प्राचार्य से मुलाकात कर जताया विरोध।
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर। तेज नारायण बनैली महाविद्यालय में आज छात्र राजद के कॉलेज अध्यक्ष देव सूरज ने कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात कर छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ता की।
इस दौरान छात्र राजद कार्यकर्ताओं के साथ कॉलेज परिसर में नारेबाजी भी की गई और प्रशासन का ध्यान लंबे समय से लंबित समस्याओं की ओर आकर्षित कराया गया। देव सूरज ने कहा कि कॉलेज में कई महीनों से छात्रावास से जुड़ी समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जबकि इस संबंध में पहले भी कॉलेज प्रशासन को लिखित आवेदन दिया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि कॉलेज परिसर में रात के समय बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं है, पीने के पानी के लिए कैंट की व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है तथा यूजीसी छात्रावास में रहने वाले छात्रों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
प्राचार्य से मुलाकात के दौरान इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और जल्द समाधान की मांग की गई। कॉलेज अध्यक्ष ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यह विरोध केवल एक झलक है। यदि आने वाले समय में छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कॉलेज प्रशासन को उग्र आंदोलन का सामना करना पड़ेगा।
इस अवसर पर मौजूद छात्र नेताओं ने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाई जाएगी और जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*