March 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मिर्जापुर ९ मार्च २६ * जिले में महिलाओं के लिए पहला आइकोनिक ब्यूटी एकेडमी का शुभारंभ

मिर्जापुर ९ मार्च २६ * जिले में महिलाओं के लिए पहला आइकोनिक ब्यूटी एकेडमी का शुभारंभ

मिर्जापुर ९ मार्च २६ * जिले में महिलाओं के लिए पहला आइकोनिक ब्यूटी एकेडमी का शुभारंभ

यूपी आजतक – बसन्त कुमार गुप्ता

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिर्जापुर नगर में रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड के पास महिलाओं के लिए जिले का पहला आइकोनिक ब्यूटी एकेडमी का शुभारंभ किया गया। इस एकेडमी का उद्घाटन राज्यमंत्री सोहन श्रीमाली, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, मझवा विधायक सुचिस्मिता मौर्य, छानबे विधायक रिंकी कोल तथा जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
कार्यक्रम के दौरान आए हुए अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार की नगर में एकेडमी खुलने से जिले की युवतियों और महिलाओं को ब्यूटी और मेकअप के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और जो युवतियां इस क्षेत्र से वंचित रह जाती थी उन्हें अब इसी शहर में यह अवसर मिलेगा। इस संस्थान के द्वारा महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी और स्वरोजगार के नए अवसर भी प्राप्त करेंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ब्यूटी और फैशन का क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसमें प्रशिक्षित युवतियों के लिए रोजगार की असीम संभावनाएं हैं।
आए हुए अतिथियों ने एकेडमी संचालकों के इस प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल मिर्जापुर की महिलाओं को हुनरमंद बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यहां महिलाओं को आधुनिक ब्यूटी तकनीक, मेकअप, हेयर स्टाइलिंग और स्किन केयर से जुड़े विभिन्न कोर्सों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस अवसर पर जगदीश प्रसाद सिंह, प्रफुल्ल कुमार, शिखा सिंह, काजल सिंह, वैभव और वैभवी सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और युवतियां भी शामिल हुईं और एकेडमी की शुरुआत पर खुशी जाहिर की। आयोजक ने बताया कि इस एकेडमी के माध्यम से जिले की महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने का प्रयास किया जाएगा।

Taza Khabar