वाराणसी ९ मार्च २६ * अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
वाराणसी से नीलिमा रे की खास खबर यूपीआजतक
वाराणसी *महिलाओं के लिए सम्मान, अधिकार, सुरक्षा, शक्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार के लिए प्रत्येक वर्ष दिनांक 08.03.2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 08.03.2026 को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं के दर्शन हेतु एक अलग द्वार (गेट नं0-4 बी) से सुगम दर्शन कराये जाने का निर्णय लिया गया है।
अतः उक्त के क्रम में आदेशित किया जाता है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 08.03.2026 को महिलाओं व इनके साथ आये छोटे बच्चों को अलग से गेट नं0- 4बी से प्रवेश कराकर सुगम दर्शन कराया जायेगा तथा गेट नं0-4बी से काशीवासियों का दर्शन (प्रातः 4.00-5.00 बजे व सायं 4.00-5.00 बजे) व्यवस्था पूर्व की भांति यथावत रहेगा।
(विश्व भूषण)
मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिनांक-06-03-2826
पत्रांक-225 / श्री का०वि०वि०क्षे०वि०प०/1-2/मु०का०अ०-2026 प्रतिलिपि- निम्नलिखित को सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।
1. आयुक्त महोदय, वाराणसी मण्डल, वाराणसी।
2. पुलिस उपायुक्त, सुरक्षा एवं अभिसूचना, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. अपर पुलिस उपायुक्त, सुरक्षा, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. डिप्टी कलेक्टर, श्री का०वि०वि०क्षे०वि०प०, वाराणसी।
5. उप जिलाधिकारी, श्री का०वि०सं०, वाराणसी।
6. नायब तहसीलदार, श्री का०वि०वि०क्षे०वि०प०, वाराणसी।

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*