कौशाम्बी 6 मार्च 26*नाली के विवाद में पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का किया घेराव*
*भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ सीओ मौके पर*
*हररायपुर कौशाम्बी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज में नाली के विवाद में पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव कर दिया,पुलिस चौकी के घेराव की सूचना पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ सीओ मौके पर पहुंचे और मामला सुलझाने में जुटे हुए है। चौकी पुलिस के रवैया से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है
जानकारी के मुताबिक संदीपन घाट थाना क्षेत्र के चिटकहना मूरतगंज में कई महीने से चल रहे एक नाली के विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने मारपीट का आरोप लगाया है,पुलिस की मारपीट से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम का घेराव कर दिया,अपने को घिरा देख पुलिस टीम ने संदीपन घाट थाना पुलिस को सूचना दी,सूचना पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया।पुलिस की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने मूरतगंज पुलिस चौकी का घेराव कर दिया,घेराव की सूचना पर सीओ चायल अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने में जुटे हुए है। पुलिस चौकी के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद है जो आक्रोशित है
*मदन कुमार केशरवानी पत्रकार अखंड भारत संदेश 9919475893*

More Stories
भागलपुर 6 मार्च 26*8040 पिस कोडीन युक्त सिरफ तथा 21000 टेन टैबलेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
भागलपुर 6 मार्च 26*आत्मा बाजार में एक ग्राहक से दो मनचले युवक ने बीस हजार रूपए की छिनताई,
कौशाम्बी 6 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें