March 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 5 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें...................

लखनऊ 5 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….

लखनऊ 5 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….

➡लखनऊ- LU ने पीएचडी की आवेदन तिथि बढ़ाई, 8 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित थी, एंट्रेंस और प्रवेश प्रक्रिया में अभी समय होने का हवाला, आवेदन से वंचित छात्रों को मिलेगा एक और मौका, पीएचडी आवेदन की तिथि तीसरी बार बढ़ाई गई

➡लखनऊ- मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बोले, चुनाव के समय यह तय हो गया था- राजभर, ‘यूपी की सियासत में इसका कोई असर नहीं’, लंबे समय तक बिहार में जंगलराज था- राजभर, इजरायल, ईरान की जंग पर बोले ओपी राजभर, जंग से भारत के ऊपर असर पड़ेगा- राजभर, PM मोदी विश्व में शांति का संदेश देते हैं- राजभर

➡लखनऊ- पूरे यूपी में आज पुलिस की होली, थाने, पुलिस लाइन में उड़ेंगे गुलाल, कल ड्यूटी के बाद आज खेलेंगे होली, यूपी में बुधवार को होली मनाई गई, पुलिसकर्मी आज जमकर खेलेंगे होली

➡हापुड़- किसान नेता देवेंद्र बाना को मिली धमकी, भाकियू लोकहित के राष्ट्रीय अध्यक्ष को धमकी, दो दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी, देवेंद्र बाना से साथ मारपीट का भी आरोप, सोनू और सौरभ पर केस दर्ज, जांच शुरू, थाना हाफिजपुर क्षेत्र का मामला

➡देहरादून- फल बेचने को लेकर 2 पक्षों के बीच झगड़ा, दोनों पक्षों के लोग अलग-अलग समुदाय के, पुलिस ने तत्काल दोनों पक्षों को शांत किया, कोतवाली नगर पर मुकदमा दर्ज किया गया, गांधीग्राम क्षेत्र में झगड़ा, गाली गलौज हुई

➡यूएई- अल जज़ीरा के हवाले से बड़ी खबर, ईरान ने UAE के एक ऑयल डिपो को उड़ा दिया, फुजैराह के ऑयल डिपो में भीषण आग लगी है, ड्रोन के मलबे से लगी आग 24 घंटे से धधक रही, इंटरसेप्ट किए गए ड्रोन का मलबा गिरने से आग, इलाके में भारी धुआं और आग की लपटें देखी गईं, सुरक्षा एजेंसियां, फायर ब्रिगेड आग काबू कर रही हैं, तेल भंडारण टैंकों के कारण आग बुझाने में कठिनाई

➡गोरखपुर- तेज रफ्तार अनियंत्रित फॉर्च्यूनर का कहर, MBBS छात्र की दर्दनाक मौत, कई घायल, ओवरब्रिज के रेलिंग में फंसा मिला शव, फॉर्च्यूनर कार ने कई वाहनों को टक्कर मारी, उछलकर ओवरब्रिज रेलिंग में फंसा छात्र, BRD मेडिकल कॉलेज का छात्र था आकाश पांडेय, दो बाइक सवार समेत कई अन्य लोग घायल, चालक गोल्डी निषाद को पुलिस ने पकड़ा, शाहपुर थाना के चार फाटक ओवरब्रिज की घटना

➡देवरिया- जमीन साजिश, हेराफेरी से बंदरबाट का आरोप, 71 लाख रुपये के सरकारी धन का बंदरबाट, प्रधान पति, फर्जी महिला पर गंभीर आरोप, राजस्व कर्मियों पर भी मिलीभगत का आरोप, पंचायत भवन के लिए सरकार को बेची जमीन, फर्जी महिला को पेश कर 66 लाख में बेच दी, फर्जी महिला के खाते से लाखों रुपये ट्रांसफर, प्रधान पति, सफाईकर्मी के खाते में रकम ट्रांसफर, कुटुंब रजिस्टर में महिला का नाम भी दर्ज नहीं, NHAI से उसी जमीन का मुआवजा भी दिलाया, 5 लाख से अधिक मुआवजा भी दिलवाया गया, फर्जीवाड़े के आरोप की मजिस्ट्रेट स्तर पर जांच, सलेमपुर के पड़री गजराज गांव का मामला

➡गोरखपुर- सीएम योगी का जनता दर्शन कार्यक्रम, बड़ी संख्या में समस्याएं लेकर आए लोग, सीएम ने सुनी सभी की समस्याएं, पुलिस, प्रशासन के आलाधिकारी भी रहे मौजूद, सीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

➡पटना- आज नामांकन कर सकते हैं CM नीतीश कुमार, राज्यसभा के लिए आज कर सकते हैं नामांकन, सुबह 11.30 बजे नामांकन कर सकते हैं नीतीश, हालांकि JDU की ओर से औपचारिक ऐलान बाकी, गृह मंत्री अमित शाह आज पटना में मौजूद रहेंगे, नितिन नवीन के नामांकन में भी शामिल होंगे शाह, नितिन नवीन के साथ नामांकन कर सकते हैं नीतीश

➡हरिद्वार- गांव में होली के जश्न के दौरान बवाल, बाइक से पटाखा फोड़ने को लेकर बवाल, एक ही गांव के दो पक्ष आपस में भिड़े, दोनों पक्षों में लाठी डंडे और पत्थर चले, झगड़ रहे लोगों में महिलाएं भी शामिल, दर्जन भर लोग घायल बताए जा रहे हैं, पथरी थाना के बिशनपुर कुंडी का मामला

➡एटा- कूड़े के ढेर में भ्रूण मिलने से हड़कंप, गुजरने वाले राहगीरों की पड़ी निगाह, लोग रह गए सन्न, पुलिस को दी सूचना, पुलिस आगे की पड़ताल करने में जुटी, कोतवाली देहात के चांदपुर के पास की घटना

➡दिल्ली- कांग्रेस ने राज्यसभा प्रत्याशियों का ऐलान किया, अभिषेक मनु सिंघवी तेलंगाना से राज्यसभा प्रत्याशी, छत्तीसगढ़ से फूले देवी नेताम राज्यसभा प्रत्याशी, हरियाणा से कर्मवीर सिंह बौद्ध कांग्रेस उम्मीदवार, हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा राज्यसभा प्रत्याशी, तमिलनाडु से एम क्रिस्टोफर तिलक उम्मीदवार बने, वेम नरेंद्र रेड्डी भी तेलंगाना से राज्यसभा उम्मीदवार

➡बलिया- बलिया में बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत, 2 बाइकों में आमने-सामने भयंकर टक्कर, दो की मौके पर, एक की अस्पताल में मौत, एक युवक गंभीर हालत में BHU के लिए रेफर, दो बाइक पर चार युवक थे सवार, 3 की मौत, रसड़ा थाना के गढ़िया क्रॉसिंग के पास हादसा

➡दिल्ली- रिठाला की झुग्गी बस्ती में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, मौके पर आग बुझाने का प्रयास जारी

➡रुड़की- चिप्स-मुरमुरे के गोदाम में लगी आग, दुकान की ऊपरी मंजिल पर था गोदाम, काफी सामान आग में जलकर राख, गंगनहर कोतवाली इलाके की घटना

➡आजमगढ़- पुलिस-शातिर गौतस्करों के बीच मुठभेड़, एक घायल सहित तीन गौतस्कर गिरफ्तार, घायल की पहचान आमिर के रूप में हुई, साकिब, यूसुफ को भी पुलिस ने पकड़ा, कब्जे से असलहा, कारतूस, चापड़ बरामद, फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुडियार में मुठभेड़

➡रायबरेली- मामूली बात पर दो गुटों के बीच मारपीट, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, कई लोगों पर किया गया जानलेवा हमला, मिल एरिया के सिकी सलीमपुर की घटना

➡टिहरी- टिहरी को विश्व में पहचान दिलाने की पहल, टिहरी लेक फेस्टिवल का होगा आयोजन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी जानकारी, टिहरी झील प्राकृतिक सुंदरता का केंद्र- सुबोध, फेस्टिवल के जरिए पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, सांस्कृतिक, रचनात्मक प्रतियोगिताएं भी होंगी, एडवेंचर डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कदम

➡मुरादाबाद- दैनिक अखबार के संपादक के घर फायरिंग, कामेश ठाकुर का परिवार घर में मौजूद था, फायरिंग में बाल-बाल बचा संपादक, परिवार, दबंगों की फायरिंग की वारदात CCTV में कैद, कटघर थाना क्षेत्र के मछुआपुरा की वारदात

➡मुंबई- आज बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, जंग के बीच पहली बार शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स में 330 अंकों की बढ़त देखी गई, निफ्टी में भी 100 अंकों की बढ़त देखी गई

➡नोएडा- सोसाइटी में युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेमिका के भाई ने ही उतारा मौत के घाट, 39 वर्षीय साहिल सिंघल की हत्या से हड़कंप, साहिल का महिला के साथ था प्रेम प्रसंग, भाइयों के साथ मिलने आई हुई थी महिला, मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों में हुआ विवाद, महिला के भाई ने साहिल को गोली मार दी, पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है, सेक्टर-75 आईवी काउंटी सोसाइटी में हत्या, थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में हत्या से सनसनी

———————————

Taza Khabar