बांदा 1 मार्च 26*पवित्र होली के शुभ अवसर पर बाँदा रोटी बैंक टीम ने जरूरतमंदों को किया वृहद गरम कपड़ा आदि का वितरण।
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा* प्रत्येक रविवार की तरह आज भी बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज जी के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के अध्यक्ष रिज़वान अली की अध्यक्षता में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम के नेतृत्व में, ग्राम प्रधान ग्राम पडूई श्री पूरनलाल प्रजापति जी की उपस्थिति में, बाँदा शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दान में दिए गए गरम कपड़े,किताबें,जूते चप्पल आदि का वितरण ग्राम पडूई ब्लॉक बड़ोखर तहसील बाँदा जनपद बाँदा के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणों को स्वास्थ्य,स्वच्छता,यातायात तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम के सचिव मोहम्मद इदरीश के द्वारा जागरूक किया गया,सदस्य जगदीश श्रीवास ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त गरम कपड़े आदि पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाँदा रोटी बैंक से अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, सचिव मोहम्मद इदरीश,कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, सदस्य जगदीश श्रीवास आदि पदाधिकारी , सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

More Stories
पंजाब7अगस्त26*एडवोकेट हरप्रीत सिंह के ड्राईवर संदीप सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
मथुरा 7 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध 600 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया गया।*
अयोध्या7अगस्त26*पारा हाजी-बाजपुर घाट सेतु निर्माण का भव्य शिलान्यास, वर्षों पुराना ग्रामीणों का सपना हुआ साकार