सहारनपुर 1 मार्च 2026*बिहारीगढ़ में दिन निकलते ही दबंगों ने होली के रंगों की दुकान लगा रहे दो सगे भाइयों को जमकर पीटा, थाने में तहरीर…*
*पुरानी चली आ रही किसी रंजिश को लेकर कस्बा बिहारीगढ़ में आज रविवार सुबह दो सगे भाईयों पर उस वक्त जानलेवा हमला कर दिया जब वह सड़क किनारे अपनी रंगो की दुकान लगा रहे थे, बताया जा रहा है कि पड़ोसी मिठाई की दुकान वाले चार-पांच दबंगों ने रंगो की दुकान पर जाकर लाठी डंडों व लोहे के पाइप से दोनों भाइयों को जमकर मारना-पीटना शुरू कर दिया, शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए तो वह गम्भीर रूप से घायल दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। आरोपियों का कहना है कि कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता, पीड़ित दोनों घायल थाने पहुंचे और जानलेवा हमले की तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिक चिकित्सा के लिए घायलों को तुरंत फतेहपुर सीएचसी भेजा और हमले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं…*
More Stories
मथुरा 22 सितंबर 26*हत्या का प्रयास करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 22 सितंबर 26*खुजली का इंजेक्शन लगाया जायेगा, तो वहीं खुजली टॉनिक से खुजली वाले भ्रष्टाचारी मरीज़ भागते घूम रहे हैं,
वाराणसी22सितम्बर 26*पुलिस कमिश्नरेट ने दो तेज-तर्रार IPS अफसरों को दी भावभीनी विदाई……!!*