कौशाम्बी २८ फ़रवरी २६*मंझनपुर तहसील अधिवक्ता संघ द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन*
*कौशाम्बी।* मंझनपुर तहसील अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में शनिवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसील संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।समारोह के दौरान संजय मिश्रा,राजेश शुक्ला जी शिवम मिश्रा गोलू जी ,बलराम त्रिपाठी,अंकित त्रिपाठी,संजय चतुर्वेदी,दीपक मिश्रा ओम देव त्रिपाठी,सौरभ त्रिपाठी राजेश मिश्रा,तथा कौशल्या की बेटी सहित अनेक अधिवक्ताओं व उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर समस्त तहसील मंझनपुर के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण ने भी होली मिलन समारोह में सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।डीजे की धुन पर सभी ने जमकर नृत्य किया और आपसी सौहार्द व भाईचारे का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को ठंडाई पिलाकर होली पर्व की बधाई दी।यह आयोजन आपसी एकता,प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक रहा।

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*