कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*ग्राम चकपिनाह में ग्राम चौपाल लगाकर कृषकों की समस्याओ को सुना*
*कौशांबी* चकबन्दी आयुक्त के निर्देशानुसार जिलाधिकारी के निर्देशन में शुक्रवार को तहसील चायल की ग्राम-चकपिनहा के पंचायत भवन में चकबन्दी अधिकारी सोमेशनाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल आयोजित किया गया। ग्राम चौपाल में सहायक चकबन्दी अधिकारी, चकबन्दीकर्ता,ग्राम प्रधान सदस्यगण चकबन्दी समिति एवं अधिकांश कृषकगण उपस्थित रहें।ग्राम चकपिनहा का उत्तर प्रदेश चकबन्दी अधिनियम की धारा.4 की विज्ञप्ति का प्रकाशन दिनांक.27.08.2016 को हुआ। ग्राम में तरमीम व पड़ताल तस्दीक खतौनी करने के पश्चात् धारा.09 का प्रकाशन दिनांक.30.04.2025 को हुआ, जिसमें आकार पत्र.4 में 351 वाद बनाये गये, जिनमें से 15 आपत्तियों को निस्तारण सहायक चकबन्दी अधिकारी द्वारा समझौते के आधार पर किया गया। 336 वाद चकबन्दी अधिकारी न्यायालय को प्राप्त हुए, जिनमें से 254 वादों का निस्तारण चकबन्दी अधिकारी द्वारा कर दिया गया है। 82 वाद निस्तारण के लिए अवशेष है।ग्राम चौपाल में कृषकों को चकबन्दी प्रकिया एवं उसके लाभ के बारे में अवगत कराया गया। ग्राम चौपाल में उपस्थित अन्य कृषकों द्वारा ग्राम में प्रचलित चकबन्दी प्रकिया से संतोष व्यक्त करते हुए ग्राम की चकबन्दी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र पूर्ण किये जाने की मांग की गई। चकबन्दी अधिकारी द्वारा सहायक चकबन्दी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम में नियमित रूप से बैठक कर समय-समय पर कृषकों के समक्ष उत्पन्न समस्याओं का निराकरण करते हुए कृषकों से परस्पर समन्वय स्थापित कर ग्राम में चकबन्दी कार्य लक्ष्य के अनुसार पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। ग्राम चौपाल में उपस्थित चकबन्दीकर्ता एवं चकबन्दी लेखपाल को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधान की उपस्थिति में ग्रामसभा भूमि का स्थलीय सत्यापन किया जाय, यदि मौके पर किसी का कब्जा पाया जाता है तो तहसील कर्मचारी से सम्पर्क कर उसको कब्जामुक्त कराने की कार्यवाही की जाए।

More Stories
जालौन7अगस्त26*चाइल्ड पोर्नोग्राफी का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर शेयर करता था अश्लील कंटेंट-
कौशाम्बी7अगस्त26*यमुना में नहाते समय 3 युवतियां डूबी*दो को बचाया गया, एक युवती की पुलिस व गोताखोर कर रहे तलाश*
वाराणसी7अगस्त26*एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति को लव जिहाद के आरोप में गिरफ्तार किया