कानपुर नगर 27 फ़रवरी 26*कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर ब्लास्ट की सूचना से हड़कंप, 7 बजे तक कुछ नहीं मिला*
*कानपुर (उत्तर प्रदेश*✍️कानपुर नगर के पूर्वी जोन स्थित कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कंट्रोल रूम 112 पर एक अज्ञात कॉलर ने शाम 7:00 बजे स्टेशन पर ब्लास्ट होने की सूचना दी। सूचना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन तत्काल अलर्ट मोड पर आ गया।सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस, पूर्वी जोन की फोर्स एवं बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) टीम को मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी!*
*✍️रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों, प्रतीक्षालयों और संदिग्ध स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।निर्धारित समय शाम 7:00 बजे तक किसी प्रकार की विस्फोटक घटना की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद भी शेष प्लेटफॉर्मों और आसपास के क्षेत्रों की जांच जारी रखी गई।*
*✍️प्रारंभिक जांच में पुलिस ने कॉल करने वाले नंबर को ट्रेस कर लिया है। जानकारी के अनुसार संबंधित मोबाइल पूर्व में खो चुका था। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसी मोबाइल का उपयोग कर भ्रामक सूचना दी। मामले की तह तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए टीमें सक्रिय हैं और कुछ महत्वपूर्ण लीड्स पर कार्यवाही की जा रही है।*
*✍️फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।*
More Stories
पूर्णिया बिहार 22 सितंबर26 *पूर्णिया में पुलिस को बड़ी सफलता – बनमनखी लूटकांड का 24 घंटे में उद्भेदन,
मथुरा 22सितम्बर 26*अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन,101 आवेदनों में से लकी ड्रा के जरिए हुआ चयन,
सुल्तानपुर 22 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुल्तानपुर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें