कानपूर नगर २७ फरवरी २६ * तहसील सभागार बिल्हौर में आगामी होली एवं रमज़ान के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक आयोजित
आज दिनांक 27.02.2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस. एम. कासिम आबिदी महोदय द्वारा तहसील सभागार बिल्हौर में आगामी होली एवं रमज़ान त्यौहार के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपजिलाधिकारी बिल्हौर, क्षेत्राधिकारी, नगर पंचायत शिवराजपुर के अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत बिल्हौर के अधिशासी अधिकारी तथा क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान त्यौहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
➡️ त्योहार आयोजकों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपसी समन्वय बनाए रखते हुए शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
➡️ संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधीनस्थ अधिकारियों को संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष सतर्कता, प्रभावी पुलिस पिकेटिंग एवं सतत पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।
➡️ होलिका दहन स्थलों, जुलूस मार्गों एवं नमाज़ स्थलों की पूर्व समीक्षा कर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
➡️ सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।
➡️ आमजन से अपील की गई कि त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
➡️ पुलिस एवं प्रशासन द्वारा त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु समुचित सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

More Stories
पंजाब7अगस्त26*एडवोकेट हरप्रीत सिंह के ड्राईवर संदीप सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
मथुरा 7 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध 600 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया गया।*
अयोध्या7अगस्त26*पारा हाजी-बाजपुर घाट सेतु निर्माण का भव्य शिलान्यास, वर्षों पुराना ग्रामीणों का सपना हुआ साकार