बांदा26फरवरी 26*उपजिलाधिकारी पर गंभीर आरोप,शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन*
*गुरुवार को डीएम कार्यालय व शनिवार को पैलानी तहसील में धरने का ऐलान*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा-।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने उपजिलाधिकारी पैलानी अंकित वर्मा पर शिक्षकों के प्रति मनमाने रवैये और अधिकारों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त,राज्य निर्वाचन आयुक्त,मुख्यमंत्री,राज्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को संबोधित ज्ञापन भेजा है।ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि बीएलओ ड्यूटी में लगे एक शिक्षक के साथ अनुचित कार्रवाई कर उसे जेल भेजने की कार्यवाही की गई,जिससे शिक्षक समाज में आक्रोश है।
संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी व पदाधिकारियों द्वारा प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत जिले के अनेक शिक्षक बीएलओ के रूप में कार्य कर रहे हैं।इसी क्रम में भाग संख्या 152 के बीएलओ शिक्षक गौरव द्विवेदी पर वेतन आहरण में त्रुटि का आरोप लगाते हुए बीती 18 फरवरी को उपजिलाधिकारी पैलानी द्वारा वेतन अवरुद्ध करने का आदेश जारी किया गया।बाद में मंगलवार को शिक्षक को कार्यालय बुलाकर वेतन बहाल करने के निर्देश दिए गए,लेकिन संघ का आरोप है कि बिना विभागीय जांच के ही उन्हें पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा और जेल भेजा गया।ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित अधिकारी द्वारा शिक्षकों से अभद्र व्यवहार किया जाता है तथा अवकाश के दिनों में भी कार्य का दबाव बनाया जाता है। संघ ने इसे शिक्षक समाज का अपमान बताते हुए कहा कि इससे सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है।शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो बीएलओ व अन्य शैक्षिक कार्य,यहां तक कि बोर्ड परीक्षाओं के कार्यों का भी बहिष्कार किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 सितंबर26 *गुलाबबाग का गणपति मेला : एक सदी पुरानी विरासत की नई पहचान*
पूर्णिया बिहार 11 सितंबर 26 *लिपिकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का डीएम ने किया शुभारंभ, दिए सख्त निर्देश*
New Delhi 11 September 2026*Former MICRO Leasing Employee Seeks PMO Intervention Over Alleged Financial Hardship and Property AttachmentMICRO Leasing financial hardship case